फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Valmiki Jayanti procession came out

वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभा यात्रा

Sun, 16 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti procession came out
वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में वाल्मीकि समाज की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। गांधी कालोनी और भूतबंगला से अलग-अलग निकली शोभा यात्रा में सजाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत भी हुआ।


अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद की ओर से गांधी कालोनी से निकली शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने किया। शोभा यात्रा गल्ला मंडी, इंद्रा चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार होते हुए पांच मंदिर से पुन: गांधी कालोनी में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में राजू राजौरिया, हिमांशु गावा, बल्देव राज छाबड़ा, जगदीश तनेजा, गुलशन छाबड़ा, राजेश श्यामपुरिया, बलराम अग्रवाल, सुरेश गौरी, ममता रानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन



दूसरी तरफ भूतबंगला बस्ती से पहली बार निकाली गई शोभा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने किया। शोभायात्रा इंदिरा चौक से नैनीताल रोड, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गांधी पार्क, मुख्य बाजार, गल्ला मंडी होते हुए वापस भूतबंगला पहुंचकर समाप्त हुई। यहां हिमांशु शुक्ला, उत्तम दत्ता, तरूण दत्ता, विजय फुटेला, राकेश सिंह, हरीश सुखीजा,गोपी सागर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों शोभा यात्राओं में महर्षि वाल्मीकि, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, महाकाली, श्री कृष्ण अर्जुन, अश्वमेघ यज्ञ, महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीता और लव कुश की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान महाकाली अखाड़ा के करतबों लोगों को खूब आकर्षित किया। शोभा यात्रा में महिलाएं भजन करती हुई चल रही थी।



वाल्मीकि जयंती पर इस बार नई परंपरा शुरू हो गई। वर्षों से बाल्मीकि समाज के लोग शहर में एक ही शोभा यात्रा निकालते थे। इस बार शोभा यात्रा का राजनीतिकरण हो गया। एक ओर गांधी कालोनी में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने शोभा यात्रा का नेतृत्व किया तो दूसरी ओर भूतबंगला से निकली शोभा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के नेतृत्व में निकली। शिव अरोरा का कहना था कि पूर्व में निकलने वाली शोभा यात्रा में कांग्रेस नेताओं के हस्तक्षेप से बाल्मीकि समाज के कई लोग संतुष्ट नहीं थे, जिसके चलते समाज के लोगों ने इस बार भूतबंगला से अलग शोभा यात्रा निकालने का फैसला किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed