फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Validity Axtended By RTO

अब 31 मार्च तक मान्य होंगे वाहनों के दस्तावेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Validity Axtended By RTO
रुद्रपुर। यदि आपके वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की अवधि एक फरवरी 2021 तक मान्य है तो आपके लिए अच्छी खबर है। परिवहन विभाग ने अब दस्तावेजों में नवीनीकरण आदि कार्यों के लिए दो महीने का और समय बढ़ा दिया है। अब 31 मार्च तक वाहन स्वामी वाहनों का नवीनीकरण आदि कार्य करवा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण परिवहन विभाग में कामकाज प्रभावित होने से वाहनों से संबंधित विभिन्न कार्य भी लंबित हैं। इसके साथ ही परिवहन और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को भी नुकसान हुआ है। एआरटीओ रुद्रपुर पूजा नयाल ने बताया कि जिन वाहनों के परमिट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस और री-रजिट्रेशन आदि एक फरवरी तक मान्य है वे 31 मार्च तक कार्य करवा सकते हैं। इस अवधि में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। यदि चेकिंग के दौरान वाहन का चालान काटा भी जाता है तो उसे अवैध माना जाएगा। वाहन स्वामी से जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। परिवहन मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि वाहन स्वामियों ने 31 मार्च तक भी दस्तावेजों के नवीनीकरण आदि का कार्य नहीं किए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed