{"_id":"a34491c74277cf80f1e677fb9d8fdc0d","slug":"valentine-s-day-is-bustling-in-the-sanjay-van-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर संजय वन में रही चहल पहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर संजय वन में रही चहल पहल
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन-डे पर जहां एक ओर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस अलर्ट रही। वहीं नैनीताल रोड स्थित संजय वन में सैरसपाटा करने के लिए प्रेमी जोड़ों सहित 138 लोग पहुंचे। जो और दिनों के सापेक्ष 60 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा साल भर से वेलेंटाइन-डे का इंतजार कर रहे युवक और युवतियों ने फूलों की दुकानों से फूलों की खरीददारी भी की।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे का हर प्रेमी-प्रेमिका को बेसब्री से इंतजार रहता है। शनिवार को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को रामपुर रोड, नैनीताल रोड, के अलावा शहर के चौराहों में पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। यही नहीं मौज-मस्ती और सैरसपाटा के शौकीन लोगों के साथ ही प्रेमी युगल जो दूर नहीं जा सकते थे, नैनीताल रोड स्थित संजय वन में पहुंच गए। टांडा वन क्षेत्र के रेंजर जीडी त्रिपाठी के मुताबिक संजय वन में करीब 138 लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
इनमें कुछ प्रेमी जोड़े और विवाहिता भी थे। बताया कि और दिनों के सापेक्ष शनिवार को 60 प्रतिशत अधिक लोग संजय वन पहुंचे। अन्य दिनाें में संजय वन में सैर सपाटा करने के लिए 20-25 लोग पहुंचते हैं। इधर वेलेंटाइन-डे का साल भर इंतजार करने वाले युवक और युवतियां सुबह से ही दुकानों में जाकर फूल और ग्रीटिंग कार्ड की खरीददारी करने लगे। गांधी पार्क में तो फूलों की दुकानों को दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रंगबिरंगी फूलों से सजाए गए गुलदस्ते बनाए हुए थे।
विज्ञापन