फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vaishnavi and Sumit ran fastest in 100 meters

खेल महाकुंभ : सौ मीटर में वैष्णवी और सुमित सबसे तेज दौड़े

Fri, 01 Dec 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi and Sumit ran fastest in 100 meters
रुद्रपुर स्टेडियम में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
रुद्रपुर। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के अंडर-17 आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में बिगवाड़ा की वैष्णवी और दरऊ के सुमित ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में बिगवाड़ा की दीप्ती शर्मा व बंडिया के अंशु कुमार अव्वल रहे।

बृहस्पतिवार को मनोज सरकार स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ आदि इवेंट खेले गए। युवा कल्याण और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ में कई अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। न्याय पंचायत स्तर के खेल महाकुंभ की 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बालक अरुण कुमार का नाम आयोजकों ने ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में 200 मीटर इवेंट के लिए डाल दिया। इससे खिलाड़ी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा, खिलाड़ी ने कई बार शिक्षकों के सामने आपत्ति भी जताई लेकिन किसी ने भी एक न सुनीं।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट तक इधर-उधर घूमने के बाद अंत में आयोजकों ने खिलाड़ी का नाम 400 मीटर की लिस्ट में डाल दिया। 100 मीटर की दौड़ कराने में आयोजकों के पसीने छूट गए। आयोजन समिति में शामिल कर्मचारियों का कहना था कि बार-बार खिलाड़ियों के नाम पुकारे जा रहे हैं, लेकिन खिलाड़ी आने को तैयार नहीं हैं। वहां जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली, राजेंद्र भाकुनी, अनु चौधरी, सुमन दुम्का, रश्मि शर्मा, अंगद राजपूत, मंजू देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर में शालिनी पांडे व अंशु कुमार ने मारी बाजी
रुद्रपुर। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के 400 मीटर दौड़ में बिगवाड़ा की शालिनी पांडे और बंडिया के अंशु कुमार ने बाजी मारी। 800 मीटर दौड़ में बिगवाड़ा की दीप्ती शर्मा व धीरज, 1500 मीटर दौड़ में बिगवाड़ा की कोमल तिवारी व धीरज बिष्ट और 3000 मीटर दौड़ में बिगवाड़ा की शगुन व गगन ने प्रथम स्थान पर रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed