फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vaccination For Lampi Skin Disease

सीमा से सटे गांवों में गोवंशीय पशुओं को लगेगा एलएसडी वायरस का टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Vaccination For Lampi Skin Disease
डॉ. एसबी पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। लंपी स्किन डिजीज वायरस की रोकथाम के लिए यूपी बॉर्डर से सटे गांवों में गोवंशीय पशुओं को गोटपॉक्स नामक वैक्सीन लगाई जाएगी। पशुपालन विभाग ने 16 हजार वैक्सीन की मांग की है, जल्द ही वैक्सीन आने के बाद गांवों में शिविरों के माध्यम से पशुओं को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरिद्वार के बाद जिले में भी लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) वायरस को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। हरिद्वार जिले में गोवंशीय पशुओं को तेजी से एलएसडी वायरस फैल रहा है। इससे लगभग 10 या 15 गायों की मृत्यु भी हो चुकी है। जिले में गोवंशीय पशुओं को यह वायरस न फैले इसको लेकर पहले से ही एहतियात बरते जा रहे हैं। इसके लिए यूपी बार्डर से सटे गांवों में पशुपालन विभाग की ओर से कैंप लगाकर वायरस के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर यूपी बॉर्डर पर पशुपालन विभाग की टीम निगरानी रखेगी। यूपी से किसी भी गोवंशीय पशुओं को राज्य के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडे ने कहा कि एलएसडी वायरस को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed