फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vaccination done

जिले में 1583 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccination done
रुद्रपुर के बार भवन में वैक्सीन लगवाते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव। - फोटो : RUDRAPUR
जिले में कुल 1583 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इन्हीं लोगों में जिला न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में 570 अधिवक्ताओं ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जबकि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन ठप रहा।
विज्ञापन

रविवार को 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के 1108 लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई। रुद्रपुर जिला मुख्यालय में सिर्फ सरस्वती विद्या मंदिर और जिला कोर्ट में ही वैक्सीनेशन हुआ। वहीं 45 वर्ष से 60 आयु वर्ग के 475 लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

इधर, जिला न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने किया। वैक्सीन कार्यक्रम में पहला डोज जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने लगवाया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने स्वास्थ्य स्टाफ की सराहना की। वैक्सीनेशन में सचिव शिव कुंवर, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष कमल चिलाना, एएनएम दीपा जोशी, इंद्रजीत बिष्ट, प्रीतम लाल, नवीन ठुकराल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1433 लोगों की सैंपल रिपोर्ट लंबित
रुद्रपुर। जिले में रविवार को कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जिले में नौ लोग होम आइसोलेशन में हैं। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण के 16 एक्टिव केस मौजूद हैं। वहीं 1433 सैंपल रिपोर्ट लंबित हैं। कुछ लोग रिपोर्ट के इंतजार में अन्य जगह नहीं जा पा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed