फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttrakhand defeated by Team Punjab

पंजाब की टीम से हारी उत्तराखंड टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uttrakhand defeated by Team Punjab
भुवनेश्वर में पंजाब की टीम के साथ मुकाबला करती उत्तराखंड की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
भुवनेश्वर में चल रही 70वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बुधवार को पंजाब और उत्तराखंड की सीनियर पुरुष टीम के साथ रोमांचक मुकाबला हुआ। पहले सेट में उत्तराखंड की टीम ने पंजाब को जबरदस्त तरीके से हराया। अगले तीन सेटों में पंजाब की टीम ने उत्तराखंड को शिकस्त दी। इधर, पुडुचेरी से हारकर राज्य की महिला टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
विज्ञापन

सात से 13 फरवरी तक चल रही राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने गुजरात की टीम को लीग मुकाबले में हराने के बाद पंजाब की टीम के साथ मैच खेला। उत्तराखंड ने पंजाब को पहले सेट में 25-21 के स्कोर से हराया। फिर अगले तीन सेटों में पंजाब की टीम ने 25-13, 25-21 व 25-23 के स्कोर से हरा दिया। उत्तराखंड टीम का आखिरी लीग मुकाबला झारखंडकी टीम के साथ होगा।
विज्ञापन

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि लीग मुकाबले में जीतने के बाद राज्य की पुरुष टीम प्री-क्वार्टर मुकाबले में खेलेगी। बताया कि राज्य की महिला टीम पुडुचेरी से चार सेट में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। पुडुचेरी की टीम ने 25-20, 22-25, 14-25 और 24-26 के स्कोर से उत्तराखंड की महिला टीम को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य की टीमों के खिलाड़ी
उत्तराखंड की पुरुष टीम में अक्षय कुमार, अंकित चौधरी, हर्षित चतुर्वेदी, गौरव कुमार, नितिन सिंह, अथर्व भट्ट, रोबिन कुमार, अभिषेक त्यागी, हिमांशु त्यागी, शुभम शर्मा, रजत कुमार व लविश हैं। महिला वर्ग की टीम में विदुशी चौहान, कीर्ति थापा, नेहा बिष्ट, रितिका कांडपाल, श्वेता चौहान, प्रभा, प्रेरणा तिवारी, पिंकी बिष्ट, बनीता रावत, मीनाक्षी गड़िया, सीतल व साक्षी सिंह हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed