{"_id":"68ed530dbd7dfea41f098042","slug":"uttarakhand-won-six-gold-medals-in-the-national-gatka-championship-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-133546-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड को मिले छह स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड को मिले छह स्वर्ण पदक
Tue, 14 Oct 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 15 गतका एथलीटों की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर छह स्वर्ण, एक रजत और 16 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, अंडर 14 में प्रभजोत सिंह ने दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर मैन ऑफ द मैच और बेस्ट प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया है। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से तीन दिनी गतका चैंपियनशिप गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिलाई, छत्तीसगढ़ में 10 अक्तूबर को हुई। उत्तराखंड गतका एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के बारह राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार को प्रतियोगिता का समापन समारोह में विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इधर उत्तराखंड गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरवीर सिंह गिल सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन