{"_id":"6a04c8d0979f63062209657d","slug":"uttarakhand-state-league-2025-amenity-fa-and-corbett-fc-win-matches-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-141430-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड स्टेट लीग 2025 : अमेनिटी एफए और कॉर्बेट एफसी ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड स्टेट लीग 2025 : अमेनिटी एफए और कॉर्बेट एफसी ने जीते मुकाबले
Thu, 14 May 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 14 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट लीग 2025 के तहत खेले गए मुकाबलों में अमेनिटी फुटबाल अकादमी और कॉर्बेट एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बुधवार को लीग मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों और फुटबाल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पहला मुकाबला डीएवी एफए और अमेनिटी एफए के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के दौरान दोनों ओर से कई अवसर बने लेकिन अमेनिटी एफए ने बेहतर तालमेल और मजबूत डिफेंस के दम पर मुकाबले में बढ़त बनाई। टीम ने एकमात्र गोल दागकर मैच 1-0 से अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे मुकाबले में कॉर्बेट एफसी उत्तराखंड ने मनोज सरकार फुटबाल अकादमी पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। मैच के शुरुआती मिनटों से ही कॉर्बेट एफसी ने तेज आक्रमण किए और विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। टीम ने शानदार समन्वय और आक्रामक रणनीति के दम पर लगातार गोल किए। मुकाबले में कॉर्बेट एफसी ने 4-0 से बड़ी जीत दर्ज कर अंक तालिका में मजबूत शुरुआत की। लीग के शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने लायक रही। आयोजकों के अनुसार आगामी मैचों में भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।