फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Video of Rudrapur road accident surfaced

Rudrapur: सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, बस ने महिलाओं को पीछे से मारी टक्कर...फिर कुचला; CCTV वायरल

Wed, 03 Jul 2024 04:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jul 2024 04:33 PM IST
सार

रुद्रपुर में एक स्कूल बस ने मंगलवार को छह महिलाओं को कुचल दिया। घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को कुचल डाला।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Video of Rudrapur road accident surfaced
सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक स्कूल बस ने मंगलवार को छह महिलाओं को कुचल दिया। घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को कुचल डाला।इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि छह महिलाओं को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां तीन महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मंगलवार शाम करीब करीब चार बजे एक निजी स्कूल की बस (यूके06पीए-1112) रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर से नीचे उतरकर बस ने पहले केले के ठेले उसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारी और फिर एलायंस काॅलोनी के सामने सड़क किनारे वाहन के इंतजार में खड़ीं महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे पिपलिया नंबर एक पोस्ट प्रेमनगर थाना गदरपुर निवासी मीनू (50) पत्नी स्वर्गीय बबलू मिस्त्री, तानिया पुत्री आनंद, पारुल पत्नी रमेश, कविता पत्नी संजय, विसाखा पत्नी विशाल और रोमंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। तीन महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया। चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: रुद्रपुर में स्कूल बस ने छह महिलाओं को कुचला, एक की मौत...छह घायल, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागीय अधिकारी के घर में काम करती थी मीनू
मीनू एलायंस काॅलोनी में एक संभागीय अधिकारी के घर में काम करती थी। उसके साथ की अन्य घायल महिलाएं भी इसी कालोनी में घरों में काम करती हैं। उनके मिलनसार व्यवहार की वजह से एलायंस कालोनी के लोग अस्पताल पहुंच गए। मीनू की मौत पर दुख जाहिर किया। मीनू के तीन बच्चे हैं। पति बबलू की चार महीने पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed