फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: No candidate withdrew his name in udham singh nagar

Uttarakhand: किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस, दस नेताओं में होगा मुकाबला; गिलास दिखाकर भी मांगेंगे वोट

Sat, 30 Mar 2024 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिए। जिसके चलते भाजपा, कांग्रेस सहित दस प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसके बाद विभिन्न दलों के प्रत्याशी और निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: No candidate withdrew his name in udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिए। जिसके चलते भाजपा, कांग्रेस सहित दस प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसके बाद विभिन्न दलों के प्रत्याशी और निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया। यूकेडी प्रत्याशी को छड़ी जबकि भारतीय जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी को बांसुरी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित समय में किसी प्रत्याशी की ओर से नाम वापस नहीं लिया गया। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को पार्टी चुनाव चिन्ह कमल का फूल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को हाथ का पंजा और बसपा के अख्तर अली को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, PM की रैली स्थल का किया निरीक्षण; कार्यकर्ताओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अखिल भारतीय परिवार पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश कुमार को केतली, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिव प्रत्याशी अमर सिंह सैनी को फलों से युक्त टोकरी, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी प्रत्याशी जीवन चंद्र उप्रेती को कांच का गिलास, उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी शिव सिंह को छड़ी और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेंद्र सिंह को बांसुरी चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है।


इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी रमेश कुमार को पेट्रोल पंप और हितेश पाठक को बाल्टी चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। सभी प्रत्याशी आवंटित चुनाव चिन्ह पर जनता से वोट मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed