{"_id":"6607d7d5a9ff05e5d30d6aad","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-singh-dhami-reached-rudrapur-2024-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, PM की रैली स्थल का किया निरीक्षण; कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, PM की रैली स्थल का किया निरीक्षण; कार्यकर्ताओं में उत्साह
Sat, 30 Mar 2024 09:20 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:20 PM IST
सार
रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी के रैली स्थल का निरीक्षण किया। सीएम रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे है। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे है। इस दौरान सीएम धामी के साथ विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम धामी मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली के मद्देनजर निरीक्षण करने पहुंचे है। इसके बाद सीएम पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगें।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Election 2024: इस लोकसभा सीट पर भिड़ेंगे पुराने धुरंधर, चार सीटों पर छह नए चेहरे; पुराने दिग्गज हो रहे किनारे
विज्ञापन
बता दें कि, प्रधानमंत्री दो अप्रैल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। फिर उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभाएं भी तय हो गई हैं। वह तीन अप्रैल को पिथौरागढ़ व विकासनगर में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। पार्टी के इन सुपर स्टार प्रचारकों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सबसे अधिक मांग है। पांचों सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी कम से कम अपने चुनाव क्षेत्रों में इन सभी नेताओं की जनसभाएं कराने जाने के लिए जोर लगा रहा है।
#WATCH | Udham Singh Nagar: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami held a review meeting of the upcoming proposed important election public meetings of the party at the BJP office in Rudrapur. pic.twitter.com/vGNaCu2UYL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 30, 2024
Trending Videos