फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Death of newborn during delivery in rudrapur

Rudrapur: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप; घर में मचा कोहराम

Thu, 02 May 2024 11:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 May 2024 11:24 AM IST
सार

रुद्रपुर में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Death of newborn during delivery in rudrapur
रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

विज्ञापन


आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि उनकी पत्नी तानिया की डिलीवरी होनी थी। राहुल ने बताया कि बुधवार की रात वह पत्नी को डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन डॉक्टर ने सुविधा कम होने का हवाला देते हुए सुशील तिवारी या दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा था। जिस पर वे अपनी सुविधा अनुसार पत्नी को सिविल लाइंस स्थित एक निजी हॉस्पिटल में लेकर आया था। यहां महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि जच्चा बच्चा दोनों नॉर्मल है। डिलीवरी नॉर्मल हो जाएगी। रात करीब ढाई बजे डिलीवरी हुई थी। लेकिन पौन घंटे बाद डॉक्टर ने बताया कि नवजात की मौत हो गई है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- डीएम साहिबा: सरकारी फरमान क्या सिर्फ जनता के लिए...नो पार्किंग में SDM की गाड़ी पार्क, सड़क पर पुलिस का कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed