फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDM car parked in no parking area in haldwani uttarakhand

डीएम साहिबा: सरकारी फरमान क्या सिर्फ जनता के लिए...नो पार्किंग में SDM की गाड़ी पार्क, सड़क पर पुलिस का कब्जा

Thu, 02 May 2024 11:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 May 2024 11:05 AM IST
सार

हल्द्वानी में डीएम की ओर से बनाई गई कमेटी ने शहर में नो पार्किंग जोन बनाए थे। इसके बावजूद इन नो पार्किंग जोन में अधिकारियों के वाहन खड़ा हो रहे हैं। एंबुलेंस भी यहीं खड़ी की जा रही है। ऐसे में प्रशासन आम जनता से कैसे इन नियमों का पालन करवाएगा।

विज्ञापन
SDM car parked in no parking area in haldwani uttarakhand
नो पार्किंग में SDM की गाड़ी पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में डीएम की ओर से बनाई गई कमेटी ने शहर में नो पार्किंग जोन बनाए थे। यहां वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की बात भी कही गई थी। दो दिन परिवहन और पुलिस ने अभियान चलाकर चालान भी काटे। वहीं इन नो पार्किंग जोन में अधिकारियों के वाहन खड़ा हो रहे हैं। एंबुलेंस भी यहीं खड़ी की जा रही है। ऐसे में जब अधिकारी ही डीएम के आदेशों का पालन नहीं करेंगे तो आम जनता से प्रशासन कैसे इन नियमों का पालन करवाएगा।

विज्ञापन

डीएम की ओर से बनी कमेटी ने तहसील, एसडीएम कोर्ट, कोतवाली सहित कई जगह नो पार्किंग जोन घोषित किए थे। बाकायदा यहां बोर्ड भी लगाए गए। एक सप्ताह पूर्व डीएम ने इन नो पार्किंग जोन का निरीक्षण किया। परिवहन और पुलिस को यहां खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर परिवहन और पुलिस ने कई चालान काटे।

विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नो पार्किंग जोन में खड़े चार थानाध्यक्षों के सरकारी वाहनों के चालान भी कटवाए। इसके बाद पुलिस के वाहन नो पार्किंग जोन में नहीं दिखाई दिए। उधर बुधवार को एसडीएम कोर्ट के सामने एसडीएम का वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा दिखाई दिया। जब ये वाहन यहां खड़ा हुआ तो कई और वाहन इसके अगल-बगल खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand HC: उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, शिकायत के लिए एप बनाने के निर्देश

कोतवाली के ठीक सामने सड़क पर प्राइवेट वाहन खड़े रहे। उधर तहसील के सामने एंबुलेंस सहित कई वाहन खड़े रहे। न तो परिवहन विभाग ने न ही पुलिस ने इन वाहनों का चालान किया। नगर निगम के सामने भी निगम के सरकारी वाहन खड़े रहे। अब सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रशासन, निगम के अधिकारी ही डीएम के आदेशों का पालन नहीं करेंगे तो कैसे जनता इन नियमों का पालन करें।

ये बनाए गए हैं नो पार्किंग जोन- 
तहसील, एसडीएम कोर्ट, कोतवाली समेत शहर की कई सड़कें नो पार्किंग जोन घोषित किए गए और इसके बोर्ड भी लगाए गए।

ताक पर नियम-
बुधवार को एसडीएम कोर्ट के सामने एसडीएम का वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा दिखाई दिया। इसे देख कई वाहन और खड़े कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed