{"_id":"65af4da263680ce6ca09feb3","slug":"accused-who-made-objectionable-video-viral-on-social-media-arrested-in-khatima-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने की कार्रवाई
Tue, 23 Jan 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:55 AM IST
सार
खटीमा में पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर भावनाओं को आहत करने वाला आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवली क्षेत्र के बानूसी निवासी हिमांशु कन्याल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ग्राम उल्धन, झनकट निवासी फरयाद रजा ने भगवान राम के गीत के साथ जन भावनाओं को आहत करने वाली भाषा में एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे गांव के साथ ही क्षेत्र में फरयाद रजा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। बताया कि जब गांव के लोगों ने उससे इस संबंध में जानकारी ली तो आरोप है कि उसने लोगों को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी फरयाद रजा के खिलाफ धारा 153 ए, 295 ए और 506 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी लेने पर एएसपी वीर सिंह का मोबाइल स्वीच ऑफ आया है।
ये पढ़ें- Uttarakhand: जब भालू ने किया बाइक सवार पर जानलेवा हमला...राहगीरों ने यूं बचाई जान; यहां के लोग हो जाएं सावधान
विज्ञापन
युवक ने पहले से ही सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो को शेयर कर कमेंट किया था। माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
- डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी