Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Constitution Day celebrated with great enthusiasm in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में धूमधाम से मना संविधान दिवस

Fri, 27 Nov 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Constitution Day celebrated with great enthusiasm in Rudrapur
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि इसी दिन वर्ष 1949 को देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। कानूनी जागरूकता वाहन को रवाना करते हुए डीएम ने कहा कि कानूनों की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। जागरूक नागरिक न केवल अपने अधिकारों व कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं बल्कि समाज में कानून के शासन को मजबूत बनाने में भी भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान एडीएम निर्मला बिष्ट, विनोद कुमार, एसडीएम रेखा आर्या, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, तहसीलदार कुलदीप पांडे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, डीजीसी क्राइम नंदन सिंह धामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संविधान दिवस पर अग्निशमन कर्मियों ने ली शपथ
खटीमा। संविधान दिवस पर फायर स्टेशन खटीमा में शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। संविधान के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में हुए विविध कार्यक्रम
काशीपुर। भारतीय संविधान दिवस विभिन्न शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राधेहरि पीजी कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी, राजनीति विज्ञान विभाग एवं एससी-एसटी प्रकोष्ठ की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएनएस यादव ने किया। डॉ. मंजुल गोंडवाल ने कविता के माध्यम से संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों व नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया। डॉ. कुंवरपाल सिंह ने भारतीय संविधान की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि डॉ. भानु प्रताप सिंह गौतम ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। इस दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में कशिश प्रथम, गौरी वशिष्ठ द्वितीय और दिव्या चौहान तृतीय रहीं। उधर, जनजीवन उत्थान समिति की ओर से संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। वहां वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा, भास्कर त्यागी रहे। वहीं अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा ने भी संविधान दिवस मनाया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय रुहेला ने वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी व शैलेंद्र मिश्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
--
संविधान दिवस पर मनाया गया
बाजपुर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार, ऋतिक, रमेश, मुकेश कुमार, रजनीश, आकाश, रवि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय में बाबा साहब को किया नमन
रुद्रपुर। संविधान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। वहां जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, योगेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, भारत भूषण चुग, मोर सिंह, केके त्रिपाठी, रचित सिंह, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद

--
संवैधानिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
दिनेशपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक्शन एड एसोसिएशन की ओर से छात्राओं को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देकर महिला समानता और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की संयोजिका हीरा जंगपांगी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हिंसा, भेदभाव व शोषण को समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। वहां प्रभारी प्रधानाचार्य हंसी जोशी, हीना चुफाल, उमा पानू मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed