{"_id":"65a946d414277e8af80f9bea","slug":"uttarakhand-news-attack-on-student-union-treasurer-in-sitarganj-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर हमला, दो वाहनों में सवार होकर आए थे हमलावर; जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर हमला, दो वाहनों में सवार होकर आए थे हमलावर; जान से मारने की दी धमकी
Fri, 19 Jan 2024 10:02 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:02 AM IST
सार
सितारगंज में राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर दो वाहनों में सवार होकर आए हमलावरों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे छात्र संघ पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सितारगंज में राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर बृहस्पतिवार शाम को दो वाहनों में सवार होकर आए हमलावरों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पंडरीखेड़ा निवासी अमृतपाल सिंह सितारगंज डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष है। अमृतपाल सिंह ने आरोप लगाया की बृहस्पतिवार की शाम वह ऑफिस से पीलीभीत रोड पर जा रहे थे। कृषि उत्पादन मंडी के सामने पहुंचते ही दो वाहन में सवार लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया। एक वाहन से बाहर निकले आरोपियों ने उस पर तमंचा तान दिया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने तलवार से भी वाहन पर हमला किया। आरोप है कि इसी बीच पीछे से आए वाहन ने उनकी गाड़ी को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि 17 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन