फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand first plastic processing operator trade will open in ITI Kashipur

Uttarakhand: आईटीआई में खुलेगी प्रदेश की पहली प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड, 11 ट्रेडों में यूनिट बढ़ेगी

Fri, 30 Aug 2024 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अरुण कुमार, संवाद
अरुण कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 01:20 PM IST
सार

प्लास्टिक क्षेत्र में भविष्य तराशने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुनहरा अवसर लेकर आया है। उत्तराखंड में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड शुरू करने वाली काशीपुर पहली आईटीआई होगी।
 

विज्ञापन
Uttarakhand first plastic processing operator trade will open in ITI Kashipur
जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य, आईटीआई काशीपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

प्लास्टिक क्षेत्र में भविष्य तराशने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुनहरा अवसर लेकर आया है। उत्तराखंड में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड शुरू करने वाली काशीपुर पहली आईटीआई होगी।दरअसल, क्षेत्र के उद्योगों में पानी की टंकी, टोंटी, बोतल, डिस्पोजल प्लेट-ग्लास और डिब्बे आदि प्लास्टिक सामग्री का उत्पादन होता है। इसके लिए तकनीकी रूप से सशक्त युवाओं की आवश्यकता होती है। उद्योगों की मांग पर आईटीआई में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग नई ट्रेड शुरू होने जा रही है।

ये पढ़ें- पहाड़ की पीड़ा: गिरते पत्थरों के बीच दौड़कर स्कूल जाने की मजबूरी, पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन

विज्ञापन

तीन माह पूर्व संस्थान से प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय भेजा गया था। यहां से प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा गया। नामित टीम ने पूर्व निरीक्षण कर लिया है। स्वीकृति मिलने पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड में दो यूनिट प्रदेश स्तर पर पहली बार खुलेगी। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग नई ट्रेड शुरू होगी। अभी ये दोनों ट्रेड हल्द्वानी और देहरादून में संचालित हो रही है। इसके अलावा संस्थान में कॉस्मेटोलॉजी में एक, इलेक्ट्रिकल्स में दो, आईसीटीएसएम में एक, फीटर में दो, वेल्डर में एक यूनिट बढ़ाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।

ये ट्रेड होती हैं संचालित
आईटीआई में मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, टर्नर, फीटर, मशीनिस्ट, विद्युत कार, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, आईटीएसएम, ट्रैक्टर मैकेनिक, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग ट्रेक्नालॉजी, स्वीइंग टेक्नालॉजी, कोपा संचालित है।

प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग नई ट्रेड शुरू करने समेत 11 यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। भारत सरकार की नामित टीम पूर्व निरीक्षण कर चुकी है। संस्थान में आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। - जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य, आईटीआई काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed