{"_id":"698797940829aca2b9096f21","slug":"uttarakhand-board-female-room-inspectors-will-be-deployed-at-the-centers-rudrapur-news-c-242-1-rdp1026-136883-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बोर्ड : केंद्रों पर महिला कक्ष निरीक्षकों की रहेगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बोर्ड : केंद्रों पर महिला कक्ष निरीक्षकों की रहेगी तैनाती
Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 110 केंद्रों पर 21 फरवरी से शुरू होंगी। जिन परीक्षा केंद्रों पर छात्राएं परीक्षा देंगी वहां महिला कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी। इसके लिए परिषद के सचिव विनोद सिमल्टी ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
जिले में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 39,924 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इन परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही विद्यार्थियों की गरिमा और उनकी सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में परिषद की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन परीक्षा कक्षों में छात्राएं परीक्षा देंगी, वहां महिला निरीक्षकों की तैनाती अनिवार्य की गई है। सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया हैं कि छात्राओं की तलाशी का अधिकार सिर्फ महिला कर्मियों को ही दिया जाता है ताकि उनकी गरिमा और निजता सुनिश्चित की जा सके।
परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि महिला निरीक्षक की पर्याप्त व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। -केएस रावत, सीईओ