फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   uttarakhand board exam 2025: Preparations completed for conducting Uttarakhand board exams

Uttarakhand: तैयारियां पूरी...बोर्ड परीक्षा कल से, परीक्षा केंद्रों में हुआ डेस्क स्लीप लगाने का कार्य

Thu, 20 Feb 2025 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 20 Feb 2025 05:08 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसकी शुरुआत हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत और इंटरमीडिएट में कृषि हिंदी से होगी। बृहस्पतिवार को जिले के सभी 106 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 

विज्ञापन
uttarakhand board exam 2025: Preparations completed for conducting Uttarakhand board exams
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसकी शुरुआत हाईस्कूल में हिंदुस्तानी संगीत और इंटरमीडिएट में कृषि हिंदी से होगी। इसका समय हाईस्कूल में दो घंटा और इंटर में तीन घंटा निर्धारित किया गया है। बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के सभी 106 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। स्कूल प्रबंधन दिनभर परीक्षा के लिए निर्धारित कमरों में डेस्क स्लीप आदि लगवाने में व्यस्त रहा। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की कम ही संख्या होने के आसार हैं। अगले दिन शनिवार को हाईस्कूल में हिंदी का प्रश्नपत्र है।

विज्ञापन

इस बार हाईस्कूल में 10098 छात्र और 10574 छात्राएं सहित कुल 20672 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। इंटरमीडिएट में 8961 छात्र और 9900 छात्राओं सहित कुल 18861 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 9़8 मिश्रित और 08 एकल परीक्षा केंद्र हैं। जिले में 35 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सीईओ केएस रावत ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed