फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand beat Haryana by six wickets

उत्तराखंड ने हरियाणा को छह विकेट से हराया

Thu, 30 May 2019 12:31 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Thu, 30 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand beat Haryana by six wickets
उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट के कप्तान व उपकप्तान को ट्रॉफी देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सिरसा में आयोजित टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में बुधवार को उत्तराखंड की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने हरियाणा को छह विकेट से हराया। शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड के कप्तान राजेंद्र सिंह धामी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन हरियाणा की ओर से आयोजित टी-20 मैच में उत्तराखंड और हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट की  टीम का पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेला। सिरसा के बाबा तारा सिंह युवा स्पोर्ट्स क्लब बहावदीन मैदान में उत्तराखंड टीम के कप्तान राजेंद्र धामी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। हरियाणा टीम 15 ओवर में 93 रनों का स्कोर बनाकर ऑलआउट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरे उत्तराखंड टीम के उप कप्तान धन सिंह कोरंगा और बल्लेबाज दीपू राना ने पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। दीपू राना के आउट होने पर कप्तान राजेंद्र सिंह धामी  बल्लेबाजी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक 34 रन बनाए। उत्तराखंड टीम ने 14 ओवर में ही 94 रन बनाकर और छह विकेट से मैच जीत गई। डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश सचिव हरीश चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड की टीम में धनवीर, सुबोध कुमार, आशीष, प्रमोद, अजय, मनोज कुमार आदि खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed