फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US Nagar's BEO and ABEO offices are running on the trust of principals

Udham Singh Nagar News: प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे हैं यूएस नगर के बीईओ और एबीईओ कार्यालय

Sun, 01 Jun 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
US Nagar's BEO and ABEO offices are running on the trust of principals
काशीपुर। स्कूलों में बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के दावों की हवा निकल गई है। शासन और विभाग खंड शिक्षाधिकारी और उप शिक्षाधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए तैयार नहीं है। 14 माह से प्रधानाचार्य तीन पदों के कार्य का भार संभाले हुए हैं। इसी माह रिक्त पद भरने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मई 2022 काशीपुर में तैनात उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी पदोन्नत होकर रामगढ़ नैनीताल की खंड शिक्षाधिकारी बनाई गई हैं। इसके बाद कार्य का जिम्मा यहां तैनात खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी पर आ गया था। वह काशीपुर समेत जसपुर, बाजपुर के छह पदों का कार्य देख रहे थे। मार्च 2024 को पदोन्नति पाकर वह भी पौड़ी के जिला शिक्षाधिकारी बनाए गए हैं। तब से यहां दोनों पद खाली हैं।
विज्ञापन

कार्य की जिम्मेदारी राइंका बांसखेड़ा के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार साहू को सौंपी है। वह तीनों पदों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बैठक, पत्राचार के जवाब, पठन-पाठन कार्य, स्कूलों का निरीक्षण आदि कार्यों के बोझ तले दबे जा रहे हैं। स्कूल का कार्य पूरी तरह से नहीं देख पाने के कारण बोर्ड परिणाम पर भी असर देखा गया है। बता दें कि ऊधमसिंह नगर में सात बीईओ और सात उप शिक्षाधिकारी के पद स्वीकृत हैं। रुद्रपुर और खटीमा में ही खंड शिक्षाधिकारी कार्यरत हैं और उप शिक्षाधिकारी एक भी नहीं है। इन कार्यालयों का जिम्मा प्रधानाचार्य संभाल रहे हैं। इसके अलावा जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक का पद भी रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर में रिक्त पदों पर तैनाती के लिए आग्रह किया है। इसी माह स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान दुर्गम से सुगम में आने की संभावना है। - कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article