फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US Nagar won 16 awards during Vasant Mahotsav

Udham Singh Nagar News: वसंत महोत्सव में यूएस नगर के हिस्से आए 16 पुरस्कार

Wed, 12 Mar 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
US Nagar won 16 awards during Vasant Mahotsav
रुद्रपुर। राजभवन देहरादून में सात से नौ मार्च तक आयोजित वसंत महोत्सव में ऊधमसिंह नगर के फूल मुख्य केंद्र बिंदु में रहे। पुष्प प्रतियोगिता में में जिले के हिस्से कुल 13 पुरस्कार आए। इसमें पांच को प्रथम, तीन द्वितीय और पांच को तृतीय पुरस्कारों से राज्यपाल ले. जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


कट ‘फ्लावर कंपटीशन’ के व्यवसायिक वर्ग में गदरपुर के जगदीशपुर निवासी अमरीक सिंह के जरबेरा सफेद फूल को प्रथम पुरस्कार मिला। ग्लेडियस लाल फूल के सभी वर्गों में जिले को चयनित किया गया। खैराना सितारगंज के आकाश सिंह कंबोज, यहीं के सुरेश कुमार और गदरपुर के गीता रानी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन

जरबेरा लाल में जयदीशपुर दिनेशपुर के गुंजीत सिंह और जरबेरा अन्य ग्रुप में जगदीशपुर गदरपुर के रंजीत सिंह को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। नान व्यवसायिक वर्ग में ग्लेडियस सफेद और ग्लेडियस अन्य ग्रुप वर्ग में तीनों पुरस्कार जिले की झोली में आए। ग्लेडियस सफेद में गदरपुर के अंकुश कंबोज प्रथम, गदरपुर की ही गीता रानी को द्वितीय और खैराना सितारगंज के आकाश सिंह कंबोज को तृतीय स्थान के लिए चुना गया। ग्लेडियस अन्य ग्रुप वर्ग में गदरपुर के त्रिलोक चंद्र को प्रथम, खैराना सितारगंज के आकाश सिंह कंबोज को द्वितीय और खैराना सितारगंज की सरोज रानी को तृतीय चुना गया। आर्किड में कुंडेश्वरी के मनोज जोशी को प्रथम स्थान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहद में भी आए तीन पुरस्कार
रुद्रपुर। शहद की श्रेणी में लगे स्टालों में जिले के हिस्से तीन पुरस्कार आए। यह तीनों पुरस्कार एक ही शहद उत्पादक महिला को दिया गया। इसमें मोनो फ्लोरल शहद में किच्छा की उषा बुघनी को प्रथम स्थान मिला। वाइल्ड फारेस्ट शहद और हिमालयन शहद की श्रेणी में भी किच्छा की उषा बुघनी को द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed