फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US Municipal Police chest is breathing fire blaze

यूएस नगर पुलिस के सीने में धधक रही है ज्वाला

Wed, 16 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 16 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

आंखों से आंसू निकले और होंठों पर मुस्कान, धधक रही हो ज्वाला दिल में समय बड़ा बलवान। कुछ ऐसा ही समय शनिवार की रात खराब था यूएस नगर की पुलिस के लिए, जब आधी रात में पशु तस्कर ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों की जिंदगी के साथ मौत का खेल खेल रहे थे।

विज्ञापन

गदरपुर थाना में तैनात हल्द्वानी निवासी कांस्टेबल बसंत बोरा और सिपाही जितेंद्र कुमार सर्द रात में अपनी ड्यूटी को पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे थे, जैसे ही उन्हें पता चला कि पशु तस्करी की एक पिकप यूपी की ओर जा रही थी तो दोनों ने तस्करों को दबोचने की पूरी कोशिश की, लेकिन तस्करों के मंसूबे तो सैतान की नीयत से कुछ और ही सोचे बैठे थे, जिस तरह से पशु तस्करों ने दोनों जवानों पर गाड़ी चढ़ाई वह क्रूरता की सभी हदों को पार करती है। इसमें बसंत बोरो तो शहीद हो गए और जितेंद्र भी अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। लेकिन यूएस नगर पुलिस का हर जवान और अधिकारी आरोपी तस्करों की गिरफ्तारी की राह देख रहा है। हर पुलिस कर्मी के दिल में अपने साथी को खोने का गहरा दर्द है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से एसएसपी आफिस में तो ऐसा माहौल बना है माने परिवार का खास व्यक्ति सभी को बिलखता छोड़ गया हो। मंगलवार को भी कई पुलिस कर्मियों और महिला कांस्टेबलों से भी सिपाही बसंत बोरा के बारे में चर्चा होती रही तो हर कर्मचारी के चहरे पर एक दुखद अहसास दिखाई दे रहा था। यहां तक कि खाकी वर्दी में दो-तीन स्टार लगे दरोगाओं से बातचीत में तस्करों की गिरप्तारी को लेकर पूछा गया तो आरोपियों की करतूत पर कुछ का खून भी खोल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएस नगर पुलिस को अब सिर्फ इंतजार है उन पशु तस्करों की गिरफ्तारी जिन्होंने एक सुनियोजित ढंग से एक ऐसा अपराध किया है जो पुलिस के लिए जीवन भर का दर्द है। आजकल देखा जाए तो कड़क अंदाज में अपनी पहचान बनाने वाले एसएसपी खुराना के व्यवहार में भी काफी नरमी देखी जा रही है। उन्हें भी मानो एक सदमा सा लग गया हो। हालांकि पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द से जल्द उन आरोपियों तक कानून का शिकंजा चंद घंटों का ही रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed