{"_id":"63ff7e971c7fae0054076fb4","slug":"up-police-reached-in-dispute-between-rice-miller-and-tenant-kashipur-news-c-8-1-69683-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राइस मिलर और किरायेदार के बीच विवाद में पहुंची यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राइस मिलर और किरायेदार के बीच विवाद में पहुंची यूपी पुलिस
Wed, 01 Mar 2023 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नेशनल हाइवे से सटे यूपी क्षेत्र में रुद्रपुर के राइस मिलर और उसके किरायेदार के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो यूपी पुलिस के पास पहुंच गया। इसके बाद यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी।
काशीपुर रोड निवासी गोपाल गोयल की राइस मिलर की जमीन को एक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। इसके लिए दोनों पक्षों ने एग्रीमेंट किया था। इसी बीच जमीन के किराये के भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमीन के गेट पर ताला लगा दिया था। उन्होंने बिलासपुर कोतवाली में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी। इधर. किरायेदार ने भी बिलासपुर पुलिस से शिकायत की थी। बुधवार को विवाद बढ़ने पर बिलासपुर कोतवाली के एसएसआई राजीव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवादित जमीन का मुआयना किया। दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करने की बात की। इस दौरान पुलिस से राइस मिलर के पक्ष में आए लोगों की नोकझोंक हो गई। इसके बाद यूपी पुलिस वहां से लौट गई। सीओ बिलासपुर अरुण कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और मामले को सुलझाने की कोशिश हो रही है।