{"_id":"641896173e6dadc24b0c22fa","slug":"unseasonal-rain-ruined-the-hard-work-of-the-farmers-rudrapur-news-c-8-1-87878-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बेमौसमी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बेमौसमी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरा
Mon, 20 Mar 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर फार्म में गिरी गेहूं की फसल। संवाद
रुद्रपुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से जिलेभर में सोमवार को 31.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान 5.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बेमौसमी बारिश और तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे जिले में गेहूं की करीब 50 प्रतिशत फसल खेतों पर गिर गई है। साथ ही खेत में काटकर रखी गई सरसों की फसल को भी क्षति पहुंची है। कृषि विभाग की टीम ने बारिश थमने के बाद विभिन्न गावों में गेहूं की फसल को हुए नुकसान सर्वे किया। उनका कहना है कि सर्वे रिपोर्ट के बाद नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
ऊधम सिंह नगर जिले में इस वर्ष करीब एक लाख आठ हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में लगाई गेहूं की फसल पककर तैयार है। सोमवार को जिले में अचानक हुई बारिश से रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा गांव, फौजी मटकोटा, दानपुर, भगवानपुर, बागवाला, बिगवाड़ा, मलसी गांव, पंतनगर फार्म, प्रतापपुर आदि गांवों के कई किसानों के खेतों में गेहूं की खड़ी फसल गिर गई। साथ ही काटकर खेत में रखी गई सरसों की फसल भी भीग गई।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री फौजी मटकोटा निवासी किसान नेता कुंवरपाल सिंह दहिया ने बताया कि बिंदुखेड़ा निवासी किसान जोगेंद्र सिंह के खेतों में सबसे अधिक नुकसान हुआ। बिगवाड़ा निवासी किसान विक्रमजीत सिंह और प्रतापपुर निवासी किसान किशन कांधा तिवारी ने कहा यदि मंगलवार को भी बारिश जारी रही ,तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
-- -
वर्षा लाभदायक लेकिन गेहूं की बालियां गिरने की आशंका
रुद्रपुर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है लेकिन खेतों में जलभराव होने से गेहूं की बालियां गिरने का खतरा रहेगा। उन्होंने कहा कि खेत में बारिश का पानी भरने से गेहूं केे पौधे की जड़ कमजोर हो जाती है, इससे पौधे के साथ ही बालियों के गिरने का खतरा अधिक रहता है। इसका सबसे अधिक नुकसान निचले क्षेत्र के खेतों में होता है। संवाद
-- -
गदरपुर में गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान
गदरपुर। गदरपुर में भी सोमवार की बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। आम और लीची केे बौर को भी नुकसान उठाना पड़ा है। बराखेड़ा निवासी किसान सुभाष बेहड़ ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश से उनकी सात एकड़ गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। चमनगंज निवासी मनोहर प्रकाश ने करीब आठ एकड़, ग्राम सुख शांति नगर निवासी विजेंद्र सक्सेना ने दो एकड़ और गुरुनानकपुर निवासी जसबीर सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की करीब 10 एकड़ फसल को नुकसान होने की बात कही है। संवाद
-- --
रुद्रपुर में ड्रेनेज सिस्टम फेल, सड़कों पर उतरा नालियों का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बारिश ने सोमवार को एक बार फिर रुद्रपुर शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। नालियों की सफाई न होने के कारण शहर की कई काॅलोनियों में जलभराव की समस्या रही। नालियों का पानी और कूड़ा सड़कों पर तैरने से दुर्गंध भी फैली।
रुद्रपुर की ईश्वर कॉलोनी, सिंह काॅलोनी, इंदिरा बंगाली काॅलोनी मार्ग, काशीपुर बाईपास, सिविल लाइन, अग्रसेन चौक के साथ ही ट्रांजिट कैंप आदि क्षेत्रों में जलभराव व कीचड़ से लोग परेशान रहे। काशीपुर बाईपास पर बारिश थमने के करीब तीन घंटे बाद तक जलभराव की समस्या रही। नालियों का कूड़ा सड़क पर आ गया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि नगर निगम के पर्यावरण मित्रों की ओर से नालियों की नियमित सफाई न करने से इस तरफ की समस्या आ रही है। लोहिया मार्केट के पास दुकानें तोड़ने के बाद वहां कीचड़ की समस्या भी रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल को हुआ नुकसान
खटीमा। बेमौसमी बारिश के साथ चली हवा ने खटीमा में भी फसल का नुकसान पहुंचाया। रघुलिया, वनगवां, मझोला, कंचनपुरी, हल्दी, नौसर, प्रतापपुर, जादोपुर, मोहनपुर, उलानी, सुनपहर, झनकट, मेलाघाट, चकरपुर आदि गांवों में गेहूं की फसल गिर गई। थारू राइंका स्थित मौसम वैधशाला प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सोमवार को 23.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। उन्होंने मंगलवार को भी हल्की बारिश की आशंका जताई। संवाद
-- -- -
कहां कितनी बारिश
पंतनगर - 31.6 मिमी
खटीमा - 23.0 मिमी
किच्छा - 12.5 मिमी
रुद्रपुर - 18.0 मिमी
सितारगंज - 14.0 मिमी
काशीपुर- 11.0 मिमी
गदरपुर - 02.0 मिमी
बाजपुर - 1.5 मिमी
जसपुर - 0.5 मिमी
-- -- -- --
परिचर्चा
- बेमौसमी बारिश और तेज हवा के कारण गेहूं की फसल गिर गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उत्तराखंड सरकार को किसानों की बर्बाद फसल के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए। - गुरसेवक सिंह, जिलाध्यक्ष भाकियू।
- बारिश और हवा से गेहूं की तैयार फसल की जड़ें कमजोर हो रही हैं, जिससे फसल के गिर की आशंका है। लगातार हो रही बारिश के कारण गेहूं का दाना भी कमजोर हो जाएगा। इससे रिकवरी कम हो जाएगी। -अरविंद कुमार, जिपंस फुलैया।
- बेमौसम बारिश के कारण गन्ने की बुआई लेट हो रही है। साथ ही गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। लगातार बारिश होने से अधिक नुकसान की आशंका है। - जसविंदर सिंह पप्पू, अध्यक्ष कंचनपुरी सोसायटी।
- बेमौसम बारिश और हवा से से अभी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। ज्यादा नुकसान होता है तो उसका सर्वे कराकर मुख्यमंत्री के संज्ञान में डाला जाएगा और पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। - कारज गिल, उत्तराखंड किसान आयोग सदस्य।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
काशीपुर में हवा नहीं चलने से फसल को नुकसान नहीं
काशीपुर। काशीपुर में सोमवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे और बारिश के आसार बन गए। सुबह लगभग दस बजे से रिमझिम बारिश शुरु हुई, जो दिन में लगभग दो बजे तक जारी रही। बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान नहीं हुआ है। प्रगतिशील कृषक रवि कुमार डोंगरा ने बताया कि के साथ अगर हवा चलती तो गेहूं की फसल गिरकर खराब हो जाती और आम व लीची के बागों को भी नुकसान पहुंचता। बारिश गन्ना की नई फसल और चारे के लिए लाभदायक रही। हल्की बारिश होने से कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं बनी।
-- -- -- -- -- -- -
चैती मेला : बारिश से दुकानें बनाने का काम रुका
काशीपुर। बारिश से 22 मार्च से शुरु होने वाले चैती मेला में दुकानें बनाने और बुकिंग का काम रुक गया। ठेकेदार के मुताबिक मैदान में जलभराव तो नहीं हुआ लेकिन दुकानें बनाने की स्थिति नहीं थी। अब मंगलवार से निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित होगा बदलता मौसम
काशीपुर। बीते कई दिनों से गर्मी पड़ने के बाद एकाएक मौसम के करवट लेने से आमजन के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया एकाएक बारिश होने और ठंड बढ़ने से बच्चों के साथ बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। साथ ही खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि इस मौसम से इंफ्लूएंजा वायरस को बढ़ावा मिलेगा, इसलिए इस मौसम में खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। यदि किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत हो तो वह स्वयं का इलाज न करके डॉक्टर की सलाह लें और इंफ्लूएंजा का टेस्ट कराए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --