{"_id":"65b6bbc1b74c1339740c19b4","slug":"unknown-vehicle-crushed-saraf-in-kuankheda-khatima-news-c-236-1-ktm1001-102175-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कुआंखेड़ा में अज्ञात वाहन ने सराफ को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कुआंखेड़ा में अज्ञात वाहन ने सराफ को कुचला
Mon, 29 Jan 2024 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार रात बाइक सवार सराफ की मौत हो गई है। उसका 24 अप्रैल को विवाह होने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले गए।
श्रीपुर बिचवा निवासी संजीव वर्मा (22) पुत्र बैजनाथ किसी काम से खटीमा आया हुआ था। रात को बाइक से वह पहेनिया मार्ग होते हुए घर लौट रहा था। तभी कुआंखेड़ा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
देर रात 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। झनकट निवासी बड़े भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि संजीव की श्रीपुर बिचवा में ज्वेलर्स की दुकान है।
विज्ञापन
वह श्रीपुर बिचवा में किराए पर रहता था। 24 अप्रैल को उसका बिहार से विवाह होने वाला था। उनका परिवार मूलरूप से सीतामणि, बिहार का रहने वाला है।