{"_id":"680d392dd0f06fbf13001889","slug":"unipole-reason-for-accident-khatima-news-c-236-1-ktm1001-109153-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: झनकट में दुर्घटनाओं को दावत दे रहे यूनीपोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: झनकट में दुर्घटनाओं को दावत दे रहे यूनीपोल
Sun, 27 Apr 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटनाओं की आशंका, समय रहते कार्रवाई की मांग
झनकट। झनकट बाजार में लगे दो यूनीपोल (विज्ञापन बोर्ड) लोगों और व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसको लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में हर समय भीड़ रहती है और कुछ स्थानों पर यूनीपोल झुके हुए हैं। कई बार बड़े ट्रक और बसें इन यूनीपोल के नजदीक से गुजरते समय इनसे टकराते-टकराते बचते हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते यूनीपोल नहीं हटाए गए तो हादसा हो सकता है। व्यापारियों ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
-- -
कोट
व्यापारियों की शिकायत का संज्ञान ले लिया गया है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द यूनीपोल की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। -रविंद्र बिष्ट, एसडीएम, खटीमा
-- -
बाजार में हमेशा भीड़ रहती है और इन यूनीपोल की वजह से राहगीरों को खतरा है। प्रशासन से यूनीपोल को हटाने की मांग की है। यदि कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सभी व्यापारी प्रदर्शन करेंगे। -पप्पू वर्मा, झनकट व्यापार मंडल अध्यक्ष।