फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Union president to detain tempo commotion on

टेपो यूनियन के अध्यक्ष को हिरासत में लेने पर हंगामा

Wed, 06 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Union president to detain tempo commotion on
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

निजी बस चालक और टैंपो चालकों के बीच मंगलवार को टकराव हो गया। मामले में टैंपो यूनियन के अध्यक्ष को हिरासत में लेने पर शहर के तमाम कांग्रेसी, व्यापारी और टेंपो चालक भड़क गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


यहां नैनीताल रोड पर डीडी चौक के पास सवारियां बैठाने को लेकर मंगलवार को एक बार फिर निजी बस चालकों और टेंपो चालकों के बीच घमासान हो गया। बताया गया कि डीडी चौक पर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिकों को लाने ले जाने वाली निजी बस संख्या यूके-06 पीए/ 0330 का चालक सवारियां बैठाने लगा। जिस पर टैंपो और मैजिक चालक भड़क उठे। उन्होंने विरोध जताया तो दोनों विवाद हो गया। 
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें बस चालक जख्मी हो गया। सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस चालक को जिला अस्पताल भिजवाया और टेंपो यूनियन अध्यक्ष रवि चौहान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने चौकी में रवि चौहान के साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद मोनू निषाद, कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा, टीवीएस अध्यक्ष हिमांशु गाबा, युकां नेता सुशील गाबा, योगेश चौहान सहित कांग्रेसी और व्यापारी नेता टेंपो और मैजिक चालकों के साथ कोतवाली आ धमके। उन्होंने एक पक्षीय पुलिस कार्रवाई पर विरोध जताया। एसएसआई दौलतराम वर्मा ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed