फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uninterrupted supply of electricity to every household priority: Dhami

हर घर बिजली की निर्बाध आपूर्ति प्राथमिकता : धामी

Wed, 01 Mar 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Uninterrupted supply of electricity to every household priority: Dhami
सौर ऊर्जा पर आधारित पेरोवस्काइट सोसायटी ऑफ इंडिया मीट में वर्चुअली जुड़े सीएम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आईआईटी रूड़की में सौर ऊर्जा पर आधारित पेरोवस्काइट सोसाइटी ऑफ इंडिया मीट - 2023 में खटीमा से वर्चुअल प्रतिभाग किया। सीएम ने राज्य के प्रत्येक घर तक बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने सेमिनार को रोड मैप तैयार करने में मददगार बताया।


सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त होने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। ऊर्जा से संबंधित परियोजनाएं विकसित करने के लिए प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। राज्य सरकार सौर ऊर्जा के अपार संसाधनों के उचित प्रयोग से प्रदेश में ऊर्जा क्रांति लाने के लिए प्रयासरत है। उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध हैं। रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. केके पंत, सेमिनार के संयोजक प्रो. सौमित्र सत्पति सहित विभिन्न प्रदेशों से आए वैज्ञानिक मीट में वर्र्चुअली जुड़े थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed