{"_id":"57e817644f1c1b5942573b2a","slug":"unidentified-miscreants-shot-dead-a-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घर लौट रहे प्रापर्टी डीलर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से सड़क पर बेहोश पड़े डीलर को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डीलर के बेहोश होने की वजह से गोली मारने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
ग्राम प्रतापपुर ठाकुरद्वारा निवासी नफीस (38) पुत्र साबिर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। रविवार रात करीब पौने दस बजे वह ग्राम सरवरखेड़ा काशीपुर से बाइक से घर जा रहा था। ठाकुरद्वारा रोड पर प्रकाश पाइप फैक्ट्री के बाद अज्ञात बदमाशों ने नफीस को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से नफीस लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल हालत में नफीस को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर सूर्या चौकी है। लेकिन घटना की भनक पुलिस को नहीं लग सकी। सूचना मिलने पर नफीस के परिजनों के साथ ही सरवरखेड़ा गांव में रहने वाले कई परिचित भी अस्पताल पहुंच गए। सरवरखेड़ा के ग्राम प्रधान साबिर ने बताया कि एक पखवाड़े पहले नफीस ने कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी। नफीस का कई लोगों से लेनदेन का विवाद होने की संभावना है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंच सकी थी।