फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Underpass work on Bajpur Road is in limbo.

Udham Singh Nagar News: बाजपुर रोड पर अंडरपास का काम अधर में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Underpass work on Bajpur Road is in limbo.
काशीपुर। बाजपुर रोड पर आरओबी के पास अंडरपास निर्माण प्रक्रिया शुरू होने से पहले अधर में लटक गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे भूमि की राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज नहीं होने से समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन




बाजपुर रोड पर करीब आठ साल में आरओबी बनकर तैयार हुआ था। आरओबी से यातायात शुरू होने के बाद रेलवे विभाग ने रोडवेज बस स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर सभी तरह के वाहनों व राहगीरों के लिए रास्ता बंद कर दिया है। इसके चलते दो हिस्सों में बंटे शहरवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को रेलवे क्रॉसिंग के पार बनी दुकानों से खरीदारी करने व रोडवेज बस स्टेशन आने जाने में समस्या खड़ी हो गई और दुकानदार के कारोबार पर भी बुरा प्रभाव पड़ने लगा है।
विज्ञापन




प्रशासन ने आरओबी के पास अंडरपास बनाने के लिए रेलवे विभाग से संपर्क साध कर रेलवे ट्रेक के नीचे से अंडरपास बनाने को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया था और अस्थाई रोड मैप भी तैयार किया गया। अंडरपास को मूर्त रूप देने का समय आया तब रेलवे भूमि की समस्या सामने खड़ी हो गई। इस वजह से अंडरपास का मामला अब अधर में लटकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



कोट:

शहरवासियों की समस्या के निस्तारण के लिए अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस संबंध में स्थलीय निरीक्षण भी किया था। अब समस्या यह खड़ी हो रही है कि रेलवे की कहां तक भूमि है इसका राजस्व अभिलेखों में कोई अभिलेख नहीं है। वर्ष 1910 में रेलवे क्रॉसिंग बनाए गए होंगे तब भौगोलिक स्थिति कुछ और रही होगी। वर्तमान में क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति में बहुत परिवर्तन आ गया है। अब पटवारी से अंडरपास बनाने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली भूमि के अभिलेखों की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed