फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Underpass in Kashipur Railway Crossing

3.94 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Underpass in Kashipur Railway Crossing
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते विधायक त्रिलोक सिंह चीमा। साथ में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बाजपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण को रेलवे ने स्वीकृति दे दी है। करीब 3.94 करोड़ की लागत से रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बाजपुर रोड पर बन रहे ओवरब्रिज के चलते यहां स्थित रेलवे फाटक पर दीवार बनाकर रास्ता बंद किया जाना है। इसका विरोध करते हुए बीते दिनों काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने शहर दो हिस्सों में बंट जाने और जनता को परेशानी होने की बात कहते हुए अंडरपास बनाने की मांग की थी। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी अंडरपास बनाने के लिए अधिकारियों से कहा था। इसके बाद अब रेलवे ने अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शनिवार को रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रेलवे मंत्री से नई दिल्ली में उन्होंने मुलाकात की थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने 3.94 करोड़ रुपये की लागत से इस अंडरपास के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर रेल खंड के बीच रेलवे फाटक संख्या 39 पर प्रिया मॉल के पास अंडरपास का डिजाइन स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उन्होंने अंडरपास के लिए 3.94 करोड़ रुपये रेलवे के राजस्व में क्रेडिट करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। कहा कि जल्द अंडरपास का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे काशीपुर की जनता को काफी सुविधाएं मिलेंगी। पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा नेता दीपक बाली, रजत सिद्धू, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी ने भी अंडरपास स्वीकृत किए जाने पर हर्ष जताया।
यूपी- उत्तराखंड पुलिस नहीं, सीबीआई करे कुंडा कांड की जांच : चीमा
काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर में हाल ही में हुए दोनों हत्याकांड की वजह खनन है। वैध और अवैध दोनों तरह का खनन आए दिन लड़ाई का कारण बन रहा है।

कुंडा में हुए गुरजीत कौर हत्याकांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब यह मामला दो प्रदेशों से संबंधित हो गया है। दोनों प्रदेशों की पुलिस इस उलझे हुए केस को ठीक से नहीं सुलझा पाएगी। ऐसा महसूस किया जा रहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई को दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी और गैरसरकारी कमाई का सबसे बड़ा जरिया वैध और अवैध खनन बन गया है। यह लड़ाई का घर है। इसके चलते दंगे फसाद हो रहे हैं। इससे लोग बेघर हो रहे हैं। काशीपुर में एक के बाद एक दो हत्याएं हो गई हैं। सरकार को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed