{"_id":"64c80075add08248ee02db24","slug":"umbrella-competition-in-khatima-school-khatima-news-c-236-1-ktm1001-614-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छतरी प्रतियोगिता में आरोही, महविश, सुनीता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छतरी प्रतियोगिता में आरोही, महविश, सुनीता ने मारी बाजी
Tue, 01 Aug 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में छतरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
- फोटो : Samvad
खटीमा। सरस्वती क्रिएशन की ओर से आयोजित से मानसून विद अंब्रेला विषय पर आयोजित छतरी प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में आरोही अग्रवाल, जूनियर वर्ग में महविश खान और सीनियर वर्ग में सुनीता राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पूर्व डॉ. अनीता चौधरी, डॉ. सारिका बत्रा और अंजू भट्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीनियर वर्ग में शालू गौरव द्वितीय, निदा सिद्दीक सिद्दीकी तृतीय, जूनियर वर्ग में हर्षिता राय द्वितीय, पदमजा ओली और सब जूनियर वर्ग में पार्थ अरोड़ा, अग्रिमा मिश्रा, श्रेष्ठ अग्रवाल, प्रिंस बोरा द्वितीय, काव्या सहगल, नंदिनी गौर, धान्या अग्रवाल, मानया बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधिका राधा देवी ने प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका ऋतु बत्रा, रुचि चौहान और प्रिया बिष्ट ने निभाई। संचालन प्रिया बर्थवाल, सृष्टि थापा ने किया। वहां लक्ष्मीकांत लोहनी, रमेश चौहान, प्रज्ञा अवस्थी, शालू गोयल, बबीता लोहनी, अनीता ओली, मोनिका सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन