फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ultrasound machines seized in Sitarganj

सितारगंज में अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

Wed, 16 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Wed, 16 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन

एसडीएम ने जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति के सदस्यों के साथ शहर के एक निजी अस्पताल का निरीक्षण अस्पताल के अभिलेख चेक किए। अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें पाई गईं। जिनमें एक खराब थी। जिसे सीज कर दिया। टीम ने अस्पताल की संचालिका को अभिलेख दुरुस्त रखने की भी हिदायत दी।

विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत समिति के जिला समन्वयक प्रदीप मेहर व अन्य सदस्यों के साथ सक्सेना नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। इससे अस्पताल के डाक्टरों में हड़कंप मच गया। जिला समन्वयक प्रदीप मेहर ने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड पेसेंट रजिस्टर समेत कई अभिलेखों की जांच की। इस दौरान अस्पताल में फिक्स्ड व पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड की दो मशीनें पाई गईं। जिनमें एक मशीन खराब थी।
विज्ञापन

 इस पर समिति ने खराब पोर्टेबल मशीन को सीज कर संचालिका डा. पुष्पलता सक्सेना के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने कहा कि मशीन बेचने या प्रयोग करने से पूर्व जिलाधिकारी और जिला समुचित प्राधिकारी से अनुमति ली जाए। इस मौके पर समिति  सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. हर्ष सिंह ऐरी, महिला चिकित्साधिकारी डा. नीलम शंखधर, डा. एसएस टुरना, डा. ओमकार सिंह, सीमा सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed