फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ultrasound is not being done for normal patients and pregnant women.

Udham Singh Nagar News: सामान्य मरीजों और गर्भवतियों के नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड

Tue, 28 Oct 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound is not being done for normal patients and pregnant women.
रुद्रपुर जिला अस्पताल का सूना पड़ा कक्ष। संवाद
रुद्रपुर। करीब 22 लाख आबादी की स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी वाले जिला अस्पताल में दीपावली से पहले से चरमराई अल्ट्रासाउंड व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के 18 से 31 अक्तूबर तक अवकाश पर होने से सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। सभी गर्भवतियों के भी ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। अस्पताल में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ तत्काल जरूरत वाली गर्भवतियों के ही ऑपरेशन कर रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था की पड़ताल की। सुबह 9.05 बजे नगर के रम्पुरा निवासी गर्भवती सावित्री (28) आशा कार्यकर्ता के साथ अस्पताल परिसर में खड़ी थी। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि सावित्री के पेट में छह माह का गर्भ है। अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सुबह 9.34 बजे अल्ट्रासाउंड कक्ष सूना पड़ा था। हालात देखकर लग रहा था कि कक्ष की सफाई हुई थी। कक्ष के बाहर काशीपुर के बरखेड़ा निवासी एक युवक अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ खड़ा था। युवक के पिता वीर सिंह (55) और माता विमला देवी (54) लंबे समय से हो रहे पेट दर्द के कारण अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। रेडियोलॉजिस्ट कक्ष में मौजूद नर्स से अल्ट्रासाउंड करने की गुहार लगा रहे थे। नर्स रेडियोलाॅजिस्ट न होने की जानकारी दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ता के साथ खड़ी नगर के ट्रांजिटकैंप निवासी नौ माह की गर्भवती रोशनी (24), कृष्णा कालोनी निवासी प्रीति (25) ने बताया कि वह लोग सुबह करीब आठ बजे अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। रेडियोलाॅजिस्ट के न होने से अल्ट्रासाउंड की वेटिंग लिस्ट सौ के करीब पहुंच गई है।

-कोट:
विशेष आवश्यकता वाली गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतवंत कौर कर रही हैं। एक अक्तूबर को रेडियोलॉजिस्ट अवकाश से लौट आएंगे। सामान्य मरीजों के भी अल्ट्रासाउंड होने लगेंगे। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ यूएस नगर

...................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed