फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UKRAND has set a target of adding 40 thousand new members

Udham Singh Nagar News: उक्रांद ने 40 हजार नए सदस्य जोड़ने का रखा लक्ष्य

Sun, 29 Jun 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
UKRAND has set a target of adding 40 thousand new members
काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्रियों की टीम ने कुमाऊं भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई है। संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों में 100 प्रकोष्ठों के गठन का निर्णय लिया है। इसके तहत 40 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री कर्नल (सेनि) सुनील कोटनाला के नेतृत्व में पार्टी की टीम काशीपुर पहुंची। शनिवार की सुबह कविनगर में जिलाध्यक्ष जगदीश बौड़ाई के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय महामंत्री कोटनाला ने कहा कि संगठन को ऊर्जा देने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे राज्य में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वह संगठन के केंद्रीय महामंत्री एडवोकेट समीर मुंडेपी व मीनाक्षी, केंद्रीय संगठन मंत्री नैना लखेड़ा के साथ कुमाऊं भ्रमण पर हैं। कहा कि राष्ट्रीय दलों ने पहाड़ की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। पलायन किसी भी तरह के बैरिकेडिंग से नहीं रोका जा सकता, बल्कि इसके लिए पहाड़ में रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, जनसंचार आदि की सुविधाओं की जरूरत है।
विज्ञापन

राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा, नशा और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते लोगों का विश्वास राष्ट्रीय दलों से खत्म हो चला है। कोई नीति न होने के कारण उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर मक्खियों की तरह गिर रहे हैं। उक्रांद ने लोगों को कानूनी मदद देने के लिए अपनी विधिक टीम का गठन कर दिया है। जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों के जागरूक लोगों से संपर्क कर 100 प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। यहां पहाड़पन की संस्थापक कुसुमलता बौड़ाई, समाजसेवी शंभू लखेड़ा व सतेंद्र शक्ति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed