{"_id":"5c363d89bdec22571b3c32dc","slug":"udhamsingh-nagar-will-be-set-up-in-21-new-industries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर में स्थापित होंगे 21 नए उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर में स्थापित होंगे 21 नए उद्योग
Wed, 09 Jan 2019 11:59 PM IST
विपिन कुमार
मो. यामीन अंसारी
मो. यामीन अंसारी
Published by: विपिन कुमार
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर में बेरोजगार के लिए रोजगार के अवसर खुलने जा रहे हैं। कुछ माह पहले हुए इंवेस्टर समिट में हुए अनुबंध के तहत जिले में 21 नए उद्योग स्थापित होंगे। यह कंपनियां रुद्रपुर, पंतनगर, काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में 2252.27 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी, जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और करीब 2336 खाली हाथों का रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र के अनुसार बीते अक्तूबर देहरादून में इंवेस्टर्स समिट उत्तराखंड का आयोजन किया गया था। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के उद्योगपतियों ने शिरकत की थी। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बाहरी उद्योगपतियों को आमंत्रित किया था। समिट के बाद से अब तक 21 उद्योगपतियों ने एमओयू साइन कराया है। जिनकी उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया शासन में चल रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि इन उद्योगों में से पंतनगर में आठ इकाइयां, काशीपुर में सात, रुद्रपुर, जसपुर में तीन-तीन इकाइयां स्थापित होंगी। इन कंपनियों के स्थापित होने से औद्योगिक नगरों का विकास होगा। साथ ही रोजगार के भी नए अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उद्योग पंतनगर निवेश रोजगार
1. सनसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड 28 करोड़ 315
2. नील ऑटो प्राइवेट लिमिटेड 20 करोड़ 300
3. ड्रिंक टैक एलएलपी 30 करोड़ 150
4. पार्कसंस पैकेजिंग लिमिटेड 17 करोड़ 40
5. आर्चीडिप्लाय इंडस्ट्रीज लिमिटेड 15.68 करोड़ 35
6. हरिता सिटिंग सिस्टम्स लिमिटेड 20 करोड़ 40
7. ड्यूक्स प्रोडक्स इंडिया लिमिटेड 17.36 करोड़ 150
8. रेन टीआरडब्ल्यू स्टेयरिंग सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड 14.07 100
जसपुर
1. फाइबरमैक्स पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड 23.18 करोड़ 12
2. नैक्टाफ्रैश एग्रो फूड्स 15 करोड़ 40
3. कात्यानी पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड 17.75 करोड़ 50
काशीपुर
1. सिंघल स्पिनटैक्स प्राइवेट लिमिटेड 1721.17 करोड़ 15
2. नैनोफिल टैक्नोलॉजी 10 करोड़ 50
3. फिब्रीनोवा इन्फा टैक्नोलॉजी 15 करोड़ 150
4. कासाटैक्स होम फर्नीशिंग प्राइवेट लिमिटेड 18 करोड़ 30
5. एडोराटैक्स 18.5 करोड़ 34
6. स्टैलर कोल्ड चेन आईएनसी 18.86 करोड़ 100
7. फ्लेक्सी टफ 25 करोड़ 200
रुद्रपुर
1. रुद्रा ऑटो टैक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड 35 करोड़ 150
2. शिरडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड 74 करोड़ 175
3. मेघदूत पैकेजिंग 98.7 करोड़ 200
कोट:
इंवेस्टर्स समिट के तहत जिले रुद्रपुर, काशीपुर, पंतनगर व जसपुर क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए 21 उद्योगपतियों ने एमओयू साइन किया है। यह उद्योग 2252.27 करोड़ का निवेश करने के साथ 2336 युवाओं को रोजगार देंगे। समिट के बाद सरकार ने किसी भी जमीन पर उद्योग लगाने की योजना शुरू कर दी है, जिससे उद्योगपति अब कहीं भी अपना उद्योग लगा सकते हैं।
बीसी चौधरी वरिष्ठ प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र