फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar District Development Authority received Scotch Award

ऊधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण को मिला स्कॉच अवार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar District Development Authority received Scotch Award
ऊधमसिंहनगर जिला विकास प्राधिकरण को मिला स्कॉच अवार्ड का सर्टिफिकेट। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना काल में लोगों को घर बैठे ईज एप से ऑनलाइन नक्शे मंजूर करने की बेहतर सुविधा मुहैया कराने पर ऊधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड दिया गया है। स्कॉच संस्था ने ई गवर्नेंस श्रेणी में प्राधिकरण को गोल्ड कैटेगरी से नवाजा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को संस्था ने ऑनलाइन अवार्ड का सर्टिफिकेट दिया है।
विज्ञापन

दरअसल स्कॉच फाउंडेशन की ओर से बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और परियोजनाओं को पुरस्कृत किया जाता है। ऊधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने अवार्ड के लिए दो महीने पहले प्रस्तुति दी थी। प्राधिकरण ने मार्च में ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम की शुरूआत की थी। प्राधिकरण की ओर से लांच किए गए ‘ईज’ एप (इलेक्ट्रानिक ऑथोरिटी सर्विस एप्लीकेशन) में लोगों ने घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किए थे और नक्शे मंजूर किए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना काल में ईज एप का लोगों को घर बैठे अच्छा फायदा मिला था। इससे सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन हो सका था। मार्च से अब तक प्राधिकरण में 886 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे और इनमें से 529 लोगों के नक्शे पास किए गए थे। इसके बाद ईज एप को नौ नवंबर को सभी प्राधिकरणों में लागू कर दिया गया था। इसी को लेकर प्राधिकरण ने स्कॉच अवार्ड के लिए नामांकन कराया था। मंगलवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने ईज एप के संबंध में प्रस्तुति दी थी। देर शाम स्कॉच फाउंडेशन की ओर से नामित निर्णायकों ने प्राधिकरण को स्कॉच अवार्ड (गोल्ड) के लिए चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि कोरोना काल में लोगों को ईज एप से घर बैठे नक्शे मुहैया कराने की सुविधा दी गई थी। ईज एप की सुविधाओं को लेकर उन्होंने दो बार प्रस्तुुतीकरण दिया था। इसी कार्य के आधार पर स्कॉच फाउंडेशन से स्कॉच अवार्ड गोल्ड दिया है। ई गवर्नेंस में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड मिलने से और बेहतर कार्य करने का उत्साह बढ़ा है। यह प्राधिकरण के लिए बड़ी उपलब्धि भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed