फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ubaltern workers celebrated by feeding each other sweets

Udham Singh Nagar News: उपनलकर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

Thu, 17 Oct 2024 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
ubaltern workers celebrated by feeding each other sweets
रुद्रपुर। सुप्रीम कोर्ट की ओर से उपनल कर्मियों के नियमितिकरण के हाईकोर्ट के फैसले पर दखल से इन्कार के बाद उपनलकर्मियों में खुशी का माहौल है। बुधवार को विकासभवन परिसर में उपनल संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले उपनल कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट में विशेष पुनर्विचार याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इन्कार कर दिया है। इससे उपनलकर्मियों के नियमितिकरण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने सरकार से हाईकोर्ट के आदेश का जल्द पालन कराने की मांग की है। वहां संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष कमलप्रीत सिंह, जिला मंत्री मो. यासीन, आंचल वर्मा, नवीन कापड़ी, पूरन शर्मा, ज्योति पंत, राजश्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed