फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two workers died in two accidents

दो हादसों में दो श्रमिकों ने गंवाई जान

Sun, 05 Nov 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो श्रमिकों को जान गंवानी पड़ी। मृत श्रमिक का हादसे से पहले ट्रक चालक से हुए विवाद पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक, हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरे श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विवेकनगर ट्रांजिट कैंप निवासी उमेश (36) पुत्र रामस्वरुप सुल्तानपुरपट्टी के एक मटर प्लांट में काम करता था। शुक्रवार की देर रात उमेश प्लांट में काम खत्म कर अपने साथी हरपाल पुत्र छोटेलाल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तेल मिल पर पहुंचने के दौरान ओवरटेक को लेकर उनकी ट्रक चालक से हाथापाई हो गई थी। आरोप है कि विवाद सुलझने के बाद चालक ने ट्रक से चलती बाइक को साइड मार दी। हादसे में उमेश की ट्रक के नीचे कुचलकर मौत हो गई जबकि हरपाल को गंभीर चोटें आई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ट्रक सहित चालक, हेल्पर को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने चालक पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं चालक का कहना है कि मृतक उमेश और उसके साथी ने ओवरटेक को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसके ट्रक में लटक गये। अपना बचाव करने के लिए जब वह ट्रक चलाने लगा तो उमेश छिटककर ट्रक के नीचे आ गया। कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। इधर दूसरे मामले में शनिवार को तिगड़ी फार्म बाजपुर का रहने वाला मुख्त्यार सिंह (45) पुत्र मान सिंह किसी काम से दानपुर आया था। यहां सड़क पार करते हुए अज्ञात कार ने मुख्त्यार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे 108 सेवा की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed