फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two sugar mills closed due to non-availability of sugarcane.

Udham Singh Nagar News: गन्ना नहीं मिलने से बंद हुईं दो शुगर मिलें

Mon, 16 Feb 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two sugar mills closed due to non-availability of sugarcane.
काशीपुर। काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में गन्ने का रकबा कम हो रहा है। इसका असर पिछले सालों में दिखना शुरू हो गया है। गन्ये के अभाव में दो शुगर मिलें समय से पहले बंद हो गई हैं। यह दोनों शुगर मिलें पहले मार्च माह के अंत में बंद होती थी, लेकिन पिछले दो साल से यह शुगर मिल फरवरी में बंद हो रही हैं।
विज्ञापन

जसपुर क्षेत्र में किसान सहकारी चीनी मिल नादेही में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ 12 नवंबर और बाजपुर कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरी बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 17 नवंबर से शुरू हुआ था। क्रय केंद्रों से शुगर मिलों को गन्ना मिल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे गन्ने की आपूर्ति कम होती गई। मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद होने वाली दोनों शुगर मिलें पिछले दो सालों से फरवरी में बंद हो रही है। विशेषज्ञ इसके पीछे घटते गन्ना का रकबा मान रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

पिछले साल भी फरवरी में बंद हुई थीं मिलें

2024-25 में बाजपुर शुगर मिल में 232186 और नादेही शुगर मिल में 1,48,917 क्विंटल गन्ना तुला था। बाजपुर शुगर मिलें 11 फरवरी और नादेही शुगर मिल 8 फरवरी को बंद हुई थी। इस साल 2025-26 में बाजपुर शुगर मिल में 1,49,510, नादेही शुगर मिल में 1,16,250 क्विंटल गन्ना तुला। बाजपुर शुगर मिल तीन फरवरी और नादेही शुगर मिल दो फरवरी को बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर में 82 हजार तो नादेही में 32 हजार क्विंटल गन्ना कम तुला

2024-25 में जहां बाजपुर में 2,32,186 और नादेही शुगर मिल में 1,48,917 क्विंटल गन्ना तुला था। इस साल इसमें गिरावट नजर आई है, बाजपुर में 1,49,510 और नादेही में 1,16,250 क्विंटल ही गन्ना तुला है। इस साल बाजपुर में 82,676 क्विंटल और नादेही में 32,667 क्विंटल गन्ना कम तुला है। साफ है कि गन्ना का रकबा कम होना शुगर मिल का भविष्य तय करता है।



कोट
बाजपुर और जसपुर की नादेही शुगर गन्ने के अभाव में एक माह पहले बंद हो गई है। अब दोनों शुगर मिलों में पेराई सत्र इस साल के अंत में नवंबर में शुरू होगा। - चंद्र सिंह इमलाल, अपर आयुक्त गन्ना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed