फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two sub-district hospitals will get green signal for the treatment of black jaundice.

Udham Singh Nagar News: काला पीलिया के इलाज के लिए दो उप जिला अस्पतालों को मिलेगी हरी झंडी

Wed, 14 Feb 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two sub-district hospitals will get green signal for the treatment of black jaundice.
रुद्रपुर। जल्द ही जिला अस्पताल के साथ-साथ दो उप जिला चिकित्सालयों में भी काला पीलिया की दवाई मिलेगी। इससे मरीजों को अब जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा और नजदीक के ही दोनों अस्पतालों में उनका इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में ऊधमसिंह नगर के अलावा यूपी के रामपुर जिले से काला पीलिया (हैपेटाइटिस सी) के मरीज इलाज कराने आते हैं। इस बार जिला चिकित्सालय ने सप्ताह भर में 90 मरीजों को पहली डोज दी है। काला पीलिया के रोगी को तीन माह के कोर्स में सरकार को लगभग 45 हजार रुपये की दवाई देनी पड़ती है। महंगा इलाज होने की वजह से यह दवाई आसानी से अस्पतालों में नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

अस्पताल में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब जिले के दो उप जिला चिकित्सालयों में भी काला पीलिया की दवाई उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। इसके लिए काशीपुर उप जिला चिकित्सालय व खटीमा नागरिक उप जिला अस्पताल को चयनित किया जा सकता है। विभाग इन अस्पतालों की मॉनीटरिंग करने में जुट गया है। अगर, इन अस्पतालाें में दवाई का बेहतर रखरखाव रहा तो यहां से भी काला पीलिया के मरीज दवाई ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अस्पताल चयनित होने पर पोर्टल से जुड़ेंगे
रुद्रपुर। जिला चिकित्सालय में काला पीलिया के रोगियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाता है। बिना पंजीकरण के किसी भी मरीज को दवाई नहीं मिलती है। इसी तरह काशीपुर व खटीमा के उप जिला चिकित्सालय में काला पीलिया की दवाई उपलब्ध कराई गई तो इन अस्पतालों में भी पोर्टल चालू होगा। पोर्टल के माध्यम से मरीजों का पंजीकरण कर उनका इलाज किया जाएगा। संवाद

-------------
-काला पीलिया की दवा के लिए स्थानीय जिले के अलावा रामपुर से भी मरीज आते हैं। मरीजों को काला पीलिया का सुगम इलाज देने के लिए काशीपुर और खटीमा के उप जिला चिकित्सालयों में दवाई उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। दोनों अस्पतालों की मॉनीटरिंग के बाद उनका चयन किया जाएगा और फिर भारत सरकार से दवाई की डिमांड करेंगे।-डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed