फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two students had doctor extortion threats

दो छात्रों ने दी थी डॉक्टर को रंगदारी की धमकी

Sat, 21 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर। Updated Sat, 21 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

 डॉक्टर के पुत्र का अपहरण कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का पटाक्षेप हो गया है। डॉक्टर को दिमागी टेंशन देने के लिए दो छात्रों ने मिलकर फोन पर रंगदारी मांगी थी। 50 से अधिक ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर छात्रों से माफी मंगवाई। जिस पर डाक्टर ने पुलिस को दी तहरीर वापस ले ली।

विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व ग्राम महुवाडाबरा निवासी डॉ. नौवत सिंह को फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी देने अन्यथा उनके पुत्र का अपहरण कर हत्या करने की चेतावनी दी थी। इस घटना से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो मोबाइल स्वामी महुवाडाबरा का ही निकला।
विज्ञापन

 पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह इंटरमीडिएट का छात्र है। उसके पिता को दो दिन पहले रात्रि में पेट दर्द हुआ था। उसने डॉक्टर को फोन किया परंतु डाक्टर ने फोन नहीं उठाया। उसके पिता दर्द से तड़पते रहे। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर डाक्टर से बदला लेने व टेंशन देने का प्लान बनाया और डॉक्टर को फोन कर रंगदारी मांगी। दोनो छात्रों के मांफी मांगने पर डाक्टर ने उन्हें माफ कर दिया। और तहरीर वापस ले ली। वहां पर नगर पंचायत चेयरमैन बहान्र लाल, मनोज पाल, सुभाष सिंह, प्रमोद कुमार, राजेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, डा. बीएस गौतम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed