फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two students got injured, students protested

प्रोफेसर की कार की टक्कर से दो छात्राएं घायल, छात्रों का हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two students got injured, students protested
रुद्रपुर डिग्री कालेज में खड़ी प्रोफेसर की क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में सोमवार को एक सहायक प्रोफेसर की कार की टक्कर से दो छात्राएं घायल हो गईं। आक्रोशित विद्यार्थियों ने सहायक प्रोफेसर पर कॉलेज परिसर में तेज गति से कार चलाने का आरोप लगाते हुए कार के शीशे तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी छात्र-छात्राओं की कहासुनी हुई। दोनों घायल छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं भूरारानी निवासी तन्नु चौधरी और इंदिरा कॉलोनी निवासी निकिता शेखावत सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपनी कक्षा में जा रही थीं। तभी अचानक गणित विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र मिश्रा की कार से दोनों छात्राओं को टक्कर लग गई। हादसे में एक छात्र का हाथ फैक्चर हो गया, जबकि दूसरी छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कॉलेज में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित विद्यार्थियों ने सहायक प्रोफेसर पर कॉलेज परिसर में ओवर स्पीड से कार चलाने का आरोप लगाते हुए कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर कोतवाल नित्यानंद पंत ने मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन विद्यार्थी सहायक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सहायक प्रोफेसर डॉ. मिश्रा ने बताया कि कार को बैक करने के दौरान उनका पैर धोखे से ब्रेक के स्थान पर एक्सेलेटर पर दब गया था। कोतवाल के काफी देर तक समझाने के बाद मामला शांत हुआ। छात्र-छात्राओं ने दो घायल छात्राओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्राओं का हाल जानने के लिए कॉलेज के प्रोफेसर भी अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक घायल छात्रा निकिता का सीटी स्कैन कराया गया है। दोनों छात्राओं की हालत सामान्य है।
सहायक प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र मिश्रा के पास पिछले 10 वर्षों से डीएल है। वह यातायात नियमों का पूरा पालन करते हैं लेकिन कॉलेज परिसर में कार को बैक करने के दौरान भूलवश यह घटना हो गई। यह एक मानवीय चूक है। उन्होंने जानबूझकर कुछ नहीं किया। - डॉ. आरके पांडेय, प्रभारी प्राचार्य, रुद्रपुर डिग्री कॉलेज।

पार्किंग में खड़ी हों प्रोफेसरों की गाड़ियां
रुद्रपुर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसरों की गाड़ियां पार्किंग में खड़ी करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने वाहन पार्किंग में खड़े कर रहे हैं लेकिन प्रोफेसर वाहनों को कॉलेज परिसर में खड़ा कर रहे हैं। इस कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद प्रोफेसर अपनी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी नहीं कर रहे हैं। (संवाद)

रुद्रपुर डिग्री कालेज में आक्रोशित छात्रों को समझाते कोतवाल।

रुद्रपुर डिग्री कालेज में आक्रोशित छात्रों को समझाते कोतवाल।- फोटो : RUDRAPUR

निजी अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा निकिता शेखावत।

निजी अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा निकिता शेखावत।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा तन्नु चौधरी।

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा तन्नु चौधरी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed