फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two students crushed by dumper

डंपर ने दो छात्रों को कुचला

Sat, 02 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 02 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two students crushed by dumper
कुचला - फोटो : Amar Ujala

तेज गति से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने एक बाइक पर सवार दो स्कूली छात्रों को कुचल दिया। गंभीर रुप से दोनों घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने कुंडेश्वरी शहीद चौक पर धरना देकर जाम लगा दिया। जो लगभग 11 घंटे तक रहा। इस दौरान दुकानें भी बंद रखी गईं। 

विज्ञापन


धरने पर बैठी महिलाओं ने जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए मनाने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। तब जाकर काफी जद्दोजहद के बाद प्रशासन ने काशीपुर कुंडेश्वरी-ढकिया, कुंडेश्वरी-केलामोड, कुंडेश्वरी-चैती चौराहे पर सभी प्रकार के भारी वाहनों व खनन भरे डंपरों, ट्रकों ट्रैक्टर ट्रालियों के आने जाने पर रोक लगाने की घोषणा की। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे शिवालिक कालोनी निवासी संजय रावत (19) पुत्र पूरन सिंह रावत और सागर भंडारी पुत्र यशवंत भंडारी (18) एक ही बाइक से किसी समारोह में जा रहे थे। कालोनी से कुछ पहले ही गांव के अंदर जाने वाले मोड़ के पास सामने तेजी से आ रहे एक खाली डंपर ने बाइक समेत दोनों का कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक डंपर के लेकर फरार हो गया। संजय रावत राधेहरि डिग्री कालेज का और सागर भंडारी सेंटर स्कूल में कक्षा-12 का छात्र है। दोनों को जीवन रेखा अस्पताल में भर्ती किया गया है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से भड़के ग्रामीण रात को ही सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने कुंडेश्वरी ढकिया मार्ग पर जाम लगाकर शहीद चौक कुंडेश्वरी में धरने पर बैठ गए। शुक्रवार सुबह पूरे कुंडेश्वरी की दुकानें बंद करवा दी गई। 

सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह नौ बजे सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल आरएल आर्य एसडीएम पीएस राणा ने कुंडेश्वरी पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली। महिलाओं ने सूचना देने पर भी एएसपी कमलेश उपाध्याय के घटनास्थल पर नहीं आने पर नाराजगी जताई तो सीओ ने कहा कि एएसपी बाहर गई हुई हैं। पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से खनन का अवैध कारोबार चल रहा है रात दिन सड़कों पर डंपर चल रहे हैं। 

डंपरों से पैदल व साइकिलों पर चलना तक कठिन हो गया है। ग्रामीणों का गुस्सा ठंडा करने के लिए एसडीएम पीएस राणा धरने पर बैठी महिलाओं के पास ही जमीन पर बैठकर उनकी शिकायतें सुनने लगे। तब ग्रामीणों का गुस्सा कुछ कम हुआ। एसडीएम व सीओ नेे ग्रामीणों के साथ लगभग आधा किलो मीटर पैदल चल कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां ट्रक से बुरी तरह कुचली बाइक देखी। इसके बाद पुलिस चौकी के भीतर कमरे में एसडीएम व सीओ ने महिला नेताओं व ग्राम प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। 

एसडीएम व सीओ से वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से ही ओवरलोड डंपर व ट्रक ट्रैक्टर ट्रालियां चल रही हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में खुल्लमखुल्ला कच्ची शराब बिक रही है। सभी ग्राम प्रतिनिधियों ने क्षेत्रों की सभी सड़कों पर डंपर नहीं चलने, सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाने, स्कूल खुलने व छुट्टी के समय सड़कों पर भारी वाहन नहीं चलने देने और डंपर चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। 


वार्ता में राजेश कुमार, भगत सिंह, मीना, गुरु प्रीत थे। एसडीएम ने लगभग सभी मांगों पर सहमति जताई। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान संजय चौधरी, देश राज, आनंद सिंह, आत्मा राम शर्मा, कैप्टन बीएस नेगी, अजीत सिंह, मुकेश नेमी, नीमा भट्ट, गणेश पंत, देवकी देवी, कमला देवी, हीरा देवी, रेखा देवी पियूली देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed