{"_id":"69dffea72cfe80858506d18b","slug":"two-salesmen-of-a-spare-parts-dealer-were-robbed-in-broad-daylight-in-sampark-kranti-and-the-criminals-fled-after-firing-rudrapur-news-c-8-hld1005-752486-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संपर्क क्रांति में दिनदहाड़े स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से लूटपाट, फायरिंग करते भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संपर्क क्रांति में दिनदहाड़े स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से लूटपाट, फायरिंग करते भागे बदमाश
Thu, 16 Apr 2026 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर/बिलासपुर।
दिल्ली माल खरीदने जा रहे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से सुबह करीब 10:15 बजे संपर्क क्रांति ट्रेन में तीन बदमाशों ने चाकू और तमंचों के बल पर लाखों रुपये लूट लिए। बिलासपुर में ट्रेन की रफ्तार कम होते ही बदमाश उतरकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हालांकि सुबह व्यापारी की ओर से लूटी गई रकम सात लाख रुपये बताई गई थी। मगर दर्ज प्राथमिकी में यह रकम 2.5 लाख रुपये लिखाई गई है। यह वारदात बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे की है।
सिंह कॉलोनी स्थित जपनीत ऑटो के मालिक और टू व्हीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह गगनेजा के दो कर्मचारी ऋतिक मंडल और साहिब सिंह दुकान का माल लेने दिल्ली जा रहे थे। दोनों रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (संख्या 15036) के सामान्य श्रेणी के चेयरकार वाले कोच डी वन की सीट संख्या 37 व 38 पर बैठे थे।
व्यापारी ने दोनों कर्मचारियों को माल खरीदने के लिए सात लाख रुपये नकद दिए थे। दोनों ने साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये अपने पास रखे हुए थे। पीड़ितों के अनुसार, तीनों बदमाश उसी डिब्बे में सवार थे जिसमें वह बैठे थे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के पहुंचते ही बदमाशों ने उनको तमंचे व चाकू के बल पर धमकाते हुए उनकी सीट से उठाया और दरवाजे की तरफ ले गए। वहां उनसे सभी रुपये और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के धीमे होते ही तीनों बदमाश नीचे कूद गए और हवाई फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गए। इस दौरान उन्होंने उनके मोबाइल ट्रेन के अंदर फेंक दिए। वारदात से यात्रियों में दहशत फैल गई। पीड़ितों ने घटना की जानकारी अपने मालिक मनजीत सिंह को दी। मनजीत ने तुरंत रेलवे पुलिस और कोतवाली पुलिस को फोन पर अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह, जीआरपी रुद्रपुर के चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा और जीआरपी रामपुर की निरीक्षक शिखा मलिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं।
जीआरपी थाना रामपुर में ऋतिक की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने भी अपनी टीम के साथ मौका मुआयना किया। हालांकि अभी तक लुटेरों की पहचान नहीं हो सकी है।
लूट की सूचना पर रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ व्यापारी रेलवे स्टेशन रुद्रपुर पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा से मुलाकात कर बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
-
कोट
कर्मचारी शिकायत लेकर थाने आए थे। मामले की जांच जीआरपी कर रही है। आवश्यकता पर जीआरपी का सहयोग किया जाएगा। - चंद्रवीर सिंह, चौकी इंजार्च बिलासपुर
सप्तक्रांति ट्रेन में लूट की वारदात पर एसपी जीआरपी का वर्जन
ट्रेन में सवार यात्रियों की तहरीर के आधार पर जीआरपी थाने रामपुर में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं। हमें पीड़ितों ने ढाई लाख रुपये छीनने की जानकारी दी है। हम हर बिंदु पर जांच करा रहे हैं। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए भी टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी
रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से हो रही थी रैकी?
चलती ट्रेन में हुई इस वारदात से व्यापारियों के भी होश उड़ गए। चर्चा रही कि क्या रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से ही बदमाश कर्मचारियों की रैकी कर रहे थे। आखिर उन्हें पैसे की भनक कैसे लगी। क्या रेलवे स्टेशन से पहले ही बदमाश दोनों के पीछे लग गए थे। बताया जा रहा है कि सिर्फ कर्मचारियों से ही लूटपाट की गई। जबकि अन्य यात्रियों को बदमाशों ने डराया तक नहीं।
ट्रेन से कूदे युवक, तीन राउंड हवाई फायरिंग
रुद्रपुर। कर्मचारियों के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश चलती ट्रेन से ही कूद गए और इस दौरान दहशत फैलाने के लिए उन्होंने करीब तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की जिससे यात्रियों में खलबली मच गई।
रुद्रपुर से लेकर बिलासपुर तक सीसीटीवी खंगाल रही जांच टीम
रुद्रपुर। इस वारदात ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरपीएफ, जीआरपी और बिलासपुर की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए रुद्रपुर रेलवे पुलिस से समन्वय बनाकर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
बिलासपुर पुलिस ने दिया जल्द खुलासे का आश्वासन
रुद्रपुर। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि मामले में मालिक समेत रुद्रपुर के तमाम व्यापारी बिलासपुर पहुंचे थे और जल्द कार्रवाई की मांग पर बिलासपुर ने जल्द ही मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी और खुलासे का आश्वासन दिया है।
पांच साल यह हुई बड़ी वारदात
रुद्रपुर। एक दिसंबर 2025 को रुद्रपुर सिटी स्टेशन (आउटर) पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस आउटर पर ट्रेन धीमी होने पर झपट्टा मार गिरोह ने खिड़की के पास बैठी महिला का पर्स लूटा था। दो जुलाई 2024 काशीपुर-रामनगर रेल खंड मुरादाबाद से रामनगर जा रही ट्रेन में पैसेंजरों के साथ हथियारों के बल पर लूटपाट की कोशिश हुई। बदमाशों ने यात्रियों से नकदी और मोबाइल छीने। बाद में जीआरपी काशीपुर ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था। 3 अक्टूबर 2023 किच्छा रेलवे स्टेशन के पास टाटा नगर-इतवारी एक्सप्रेस में एक यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर (जहर खुरानी) उसका सारा सामान, जिसमें गहने और नकदी लूट लिया था। 4 नवंबर 2022 रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म के पास खड़े एक बड़े व्यापारी से बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैग लूट लिया था। 5 मार्च 2021 लालकुआं-काशीपुर पैसेंजर कोरोना काल के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होते ही इस रूट पर सक्रिय बदमाशों ने यात्रियों के मोबाइल और पर्स लूटने की कई वारदातों को अंजाम दिया। विशेष रूप से गूलरभोज के पास आउटर पर कई घटनाएं दर्ज हुईं।