फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two more commandos, the state government gave Thukral

ठुकराल को राज्य सरकार ने दो और कमांडो दिए

Tue, 27 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने उन्हें दो और सुरक्षा कर्मी दिए हैं। अब विधायक ठुकराल की सुरक्षा में तीन कमांडो तैनात हैं।

विज्ञापन


विधायक ठुकराल ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भी विधानसभा चुनाव में अपनी जान का खतरे का हवाला देते हुए सुरक्षा की मांग की थी। ठुकराल के अनुसार उन्हें केंद्र से शीघ्र वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके तहत उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के 14 जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


हाल ही में विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत और गृहमंत्री प्रीतम सिंह को पत्र लिखा था। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने ठुकराल की सुरक्षा बढ़ाने की संस्तुति करने के बाद यह मामला राज्य की आश्वासन समिति के पास चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन समिति ने इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर ठुकराल की सुरक्षा बढ़ाने की संस्तुति की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तत्काल विधायक ठुकराल की सुरक्षा में दो और कमांडो भेज दिए हैं। अब विधायक के पास वर्तमान में तीन कमांडो तैनात हैं।


 विधायक राजकुमार ठुकराल का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी पत्र भेज कर अपनी जानमाल की सुरक्षा का हवाला दिया है। केंद्र से भी उन्हें सीआरपीएफ के जवान 14 मिलने वाले हैं। अक्तूबर में उन्हें पूरी तरह से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी। यह सुरक्षा विधानसभा चुनाव के समय तक ही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed