फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two more accused who pelted stones at police arrested

Udham Singh Nagar News: पुलिस पर पथराव करने वाले दो और आरोपी दबोचे

Mon, 03 Jun 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two more accused who pelted stones at police arrested
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर किए पथराव के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। मामले में पुलिस दो नाबालिग सहित चार लोगों को पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रम्पुरा चौकी में तैनात कांस्टेबल गणेश सिंह धानिक और पूरन राम झगड़े की सूचना पर 25 मई की रात सत्ता चौक पर पहुंचे थे। यहां खड़े युवकों को पुलिसकर्मियों ने टोका तो वे हुड़दंग काटने लगे। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें कांस्टेबल गणेश जख्मी हो गए थे। घायल गणेश की तहरीर पर पुलिस ने सोनू खतम, भूपेंद्र सागर, दीपक कोली, जैकी कोली, राहुल, पंकज सहित अन्य पर केस दर्ज किया था। 28 मई की रात पुलिस ने नामजद आरोपी सोनू कोली, दीपक कोली के साथ ही दो नाबालिगों को पकड़ा था। सोनू और दीपक के कब्जे से एक-एक तमंचा बरामद हुआ था। रविवार को पुलिस टीम ने दो नामजद आरोपी जैकी कोली और भूपेंद्र सागर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में चार आरोपी जेल और दो आरोपी बाल संप्रेक्षण गृह भेजे जा चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed