फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two minors beat a teenager to death with kicks and punches in rudrapur

Udham Singh Nagar: रुद्रपुर में दो नाबालिगों ने किशोर को लात-घूंसों से पीटकर मार डाला, इस वजह से हुआ विवाद

Fri, 11 Apr 2025 11:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Apr 2025 11:19 AM IST
सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर में बाइक सवार किशोर को रोककर दो नाबालिगों ने बेरहमी से पिटाई कर डाली। इस मारपीट में वह अचेत हो गया। आननफानन उसे निजी और सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
two minors beat a teenager to death with kicks and punches in rudrapur
दीपक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर में बाइक सवार किशोर को रोककर दो नाबालिगों ने बेरहमी से पिटाई कर डाली। इस मारपीट में वह अचेत हो गया। इस दौरान किशोर को उसके दादा और मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों से छुड़ाया। आननफानन उसे निजी और सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन परिजन किशोर को बरेली के मनौना धाम ले गए और शव लेकर लौट रहे हैं।

विज्ञापन

कृष्णा कालोनी निवासी मटरू लाल राठौर के पांच बेटे हैं। उनका मंझला बेटा भद्रावल राठौर परिवार के साथ कृष्णा काॅलोनी में रहकर किराना स्टोर चलाते हैं। भद्रावल के दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा दीपक दुकान में हाथ बंटाता है। मटरू लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे उनका पोता दीपक बाइक पर नमक के कट्टे लादकर दुकान छोड़ने जा रहा था। उनके घर की गली से निकल रहे दीपक की बाइक से दो लड़कों ने नमक के कट्टे खींचने की कोशिश की। इस पर दीपक ने ऐतराज जताया तो आरोपियों ने बाइक रूकवाकर पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

दीपक के चिल्लाने पर मोहल्ले की महिला उसे बचाने आई तो लेकिन आरोपी जमीन पर गिरे दीपक को पीटते रहे। दीपक के मुंह, पेट के साथ ही प्राइवेट पार्ट पर भी लातें मारी गई और गला दबाने की कोशिश की गई। बताया कि इस पर वे वहां पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। सड़क पर अचेत पड़े दीपक को तीन निजी अस्पतालों और जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। इस पर बच्चे को परिजन मनौना धाम ले गए, लेकिन उन्होंने भी जीवित नहीं होने की बात कह दी। इसके बाद परिजन शव को लेकर रुद्रपुर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएचओ मोहन चंद्र पांडे, एसआई महेश कांडपाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। घटना के बाद मटरू के घर के पास लोगाें की भारी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार का सबसे बड़ा था मृतक

झगड़े में जान गंवाने वाला दीपक अपने परिवार में सबसे बड़ा था। दादा मटरू लाल ने बताया कि दीपक ने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह अपने पिता की दुकान में हाथ बंटाता था। दुकान का सामान लाता-ले जाता है। बताया कि बेटे भद्रपाल के तीन बच्चे हैं। उनके दो बेटे और बेटी है। इनमें दीपक सबसे बड़ा था। 

 

आवारा किस्म के बताए जा रहे आरोपी

मृतक के दादा मटरू ने बताया कि आरोपी के परिजन अस्पताल और चौकी आने की बात कहकर अपने बच्चों को ले गए और फिर भाग निकले। कहा कि दोनों आरोपियों की उम्र 15 से 16 साल की है। ये लड़के आवारागर्दी करते हैं। कुछ लोगों ने लड़कों के नशा करने की बात भी की थी। 
 

घटना से मोहल्ले के लोग अवाक

ठाकुरनगर में जिस गली में घटना हुई है, वहां के लोग सकते में हैं। उनका कहना है कि वे इस घटना को मारपीट का मामला समझ रहे थे। लेकिन मारपीट में दीपक की मौत हो जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। कहा कि मारपीट करने वाले किशोर पास की ही गली में रहते हैं।

 


ट्रांजिट के ठाकुरनगर में मारपीट में एक किशोर की मौत की सूचना है। मृतक का शव परिजन बरेली से रुद्रपुर ला रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव मिलने पर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही होगी। जिन लड़कों पर आरोप है, उनका पता लगाया जा रहा है।- डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed